Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं यह विपक्षियों द्वारा फैलायी गयी अफवाह है – अजय सिंह विधानसभा पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश विधानसभा पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कद्दावर कांग्रेसी नेता अजय सिंह “राहुल भैया” आज सिंगरौली में कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत करने पंहुचे इस दौरान उनका जगह – जगह गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष भी कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन करते व जनसंपर्क करते दिखे।

ज्ञात हो कि सदस्यता अभियान की शुरुआत करने सिंगरौली पंहुचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति नि:स्वार्थ भाव से काम करने की सलाह दी और कार्यकर्ताओ में उत्साह भरते हुये श्री सिंह ने उन्हें पार्टी की रीति – निति से अवगत कराया और उन्होंने अपने बयान में कहाँ कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है ये सब विपक्षियों द्वारा फैलायी गयी अफवाह है । हम सब को मिलाकर पार्टी व देश हित में कार्य करना है और हमारे आगमन पर शहर में बड़े -बड़े होर्डिंग पोस्टर लगाकर आप लोग दिखावा और प्रदर्शन करने से बाज आये और जनता का विश्वास हासिल करें उनमे पैठ बनाये इन होर्डिंग्स में दिखने वाले कार्यकर्ता पदाधिकारी कांग्रेस प्रत्याशी को कितना वोट दिलाये हैं ये हमें पता है इस भौंड़े दिखावे से पार्टी हित में कुछ होने वाला नहीं है ।

आज गुरुवार दोपहर सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि ईया मेर अपना पंचे काम करब त,, पार्टी केर कल्याण होये वाला नहीं आय,,,!!केवल स्वयं केर कल्याण होय सकत हय,,!! अपना पंचे आपन घर व्यापार के कल्याण कर सकी थे ।

उन्होंने कहा कि स्थानीय कार्य कर्तन का हर जगह प्राथमिकता दीन जाए तबय पार्टी के कुछ हित होय सकत हय,,!! संभवत: विधानसभा लोकसभा चुनाव में आये अप्रत्याशित परिणाम से बूरी तरह खिझे अजय सिंह के इस उद्बोधन से कई पदाधिकारीयों के चेहरे फक्क पीले पड़ गये वहीं तमाम कार्यकर्ताओं के चेहरे पे मुस्कान नजर आयी ।

*मौके पर पूर्व मंत्री वंशमणी वर्मा पूर्व सांसद मानिक सिंह तिलकराज सिंह और वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह, रामअशोक शर्मा अरविंद सिंह चंदेल रुपेश पाण्डेय, अमित द्विवेदी सहित तमाम कार्यकर्ता – पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...