ग्वालियर –
विद्युत पोल से उपभोता के घर तक ले जाने वाली 6 किमी सर्विसलाइन को बिजली कंपनी के अधिकारी पचा गए हैं। मुरार आरईएस कोसौभाग्य योजना के तहत मुरार क्षेत्र में 22 किमी केबल दी गई थी जिससेउन्हें 700 कनेशन लगाने थे। कनेशन लगाने के बाद केबिल बच गईजिसे एरिया स्टोर में जमा नहीं कराया गया तथा उसको बंदर बांट करदिया गया।
प्रधान मंत्री सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीण व दूर-दराज केक्षेत्रों में मौजूद उपभोताओं को कनेशन देने थे। यह कनेशन पूरे मप्र मेंदिए गए। इसी क्रम में संचालन संधारण वृत्त ग्वालियर के अधीन आने वालेमुरार आरईएस को भी 700 कनेशन मुरार क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में लगानेके लिए मीटर दिए गए। इन मीटरों (कनेशनों) के लिए 22 किमी सर्विसलाइन मुरार आरईएस को दी गई थी। मुरार आरईएस ने सभी 700मीटर(कनेशन) लगा दिए तथा इसके बाद लगभग 6 किमी केबिल शेषबची जिसे नियमानुसार एरिया स्टोर में जमा कराना था लेकिन जमा नहींकराया गया।
9 ड्रम केबल गायब
एक ड्रम में लगभग 500 मीटर केबल आती है। कंपनी के सिटी सेन्टरविद्युत जोन पर मात्र तीन ड्रम केबल के रखे हैं जो अधूरे हैं अर्थात उनमें
बामुश्किल एक किलोमीटर ही केबल है। बाकी की केबल कहां है इस पर
कंपनी अधिकारी गोलमोल जवाब दे रहे हैं।
सहायक यंत्री का तर्क अभी तक नहीं आए आदेश: इस संबंध मेंआरईएस मुरार जोन के सहायक यंत्री का तर्क है कि अभी तक केबिल
एरिया स्टोर में जमा करने के आदेश कंपनी प्रबंधन ने उन्हें नहीं दिए हैं तथाजब देंगे तब वह केबिल जमा करा देंगे। वहीं दूसरी तरफ आरईएस के लाइनहेल्पर कैलाश ने बताया कि केबिल मुरार आरईएस के अन्दरर्गत आने वाले
महाराजपुरा डीसी को सौंप दी है।
केबिल के अलावा अन्य सामान भी पचाया: सौभाग्य योजना मेंकेबिल के अलावा अन्य सामान भी आरईएस मुरार को दिया गया है जिनमें
एंगल, ल्िप आदि। इसकी कीमत भी लाखों में होती है लेकिन इसकोआरईएस मुरार द्वारा बचा लिया गया तथा उसे भी कंपनी के महलगांव
स्थित एरिया स्टोर में जमा नहीं कराया है।
इनका कहना
अभी हमने केबिल जमा नहीं कराई है योंकि उसको जमा कराने के आदेश नहींदिए हैं। जब हमसे कहा जाएगा तब हम जमा करा देंगे। हम उसको जल्द ही जमाकरा देंगे।
अजीत राजपूत, सहायक यंत्री आरईएस मुरार
नहीं उठाया फोन..
इस संबंध में जब कंपनी के मुरार जोन के सहायक यंत्री अभय चौपड़ा से उनकेमोबाइल नंबर-9406902892 पर बात करना चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
जांच करेंगे मामले की…
अभी हमने कल ही ‘वाइन किया है। हम इस मामले की जांच करेंगे तथा देखेंगेकि यों नहीं जमा कराई है केबिल।
आरकेएस राठौर, महाप्रबंधक,संचालन संधारण वृत्त, ग्वालियर
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal