Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कम्पनी व जिला प्रशासन के खिलाफ विस्थापित संघ परिवार का आज छठवें दिन धरना प्रदर्शन जारी, कल से जायेंगे भूख हड़ताल पर अगर माँगे नही मानी गयी तो करेंगे उग्र आन्दोलन – संदीप शाह ।।

भाकपा नेता संजय नामदेव ने विस्थापितों का जायज माँगो को लेकर दिया समर्थन।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन मुलभूत सुविधाएं व रोजगार के सवाल पर लामबंद हुये 6 गांवों के विस्थापितों के आन्दोलन धरना प्रदर्शन का आज छठवें दिन शांतिपूर्ण जारी है विस्थापितों के आन्दोलन के समर्थन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, आम आदमी पार्टी, शिवसेना कांग्रेस पार्टी, भाजपा शामिल थी और वही आज छठवें दिन चल धरना प्रदर्शन स्थल शिवपहरी पहुँचकर वरिष्ठ अधिवक्ता- रमाशंकर शाह और भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी नेता – संजय नामदेव ने अपने समर्थकों के साथ विस्थापितों के जायज माँगो को लेकर समर्थन किया और कहा कि अब लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे निराश होने की कोई जरूरत नही है केवल एकजुट होकर रहेंगे नियमानुसार रणनीति तय हो और वही अधिवक्ता श्री शाह द्वारा उक्त लड़ाई में कानूनी सलाह दी गयी और वही उन्नति फाउंडेशन सामाजिक संगठन जयन्त के प्रतिनिधि भी धरना स्थल पर उपस्थित रहे ।

वही आन्दोलन के सूत्रधार संदीप शाह और सरपंच- रूपनारायण सिंह पोया ने बताया कि कल दिनांक 09/10/2019 को विस्थापित परिवार संघ के सदस्यों द्वारा भूख हड़ताल पर चले जायेंगे

कलेक्टर के आदेश का कम्पनी प्रबन्धन नही कर रहा है पालन विस्थापित परेशान मजबूर हुये धरना प्रदर्शन को।।

विस्थापितों ने बताया कि कम्पनी रिलायन्स सासन पावर और जिला प्रशासन के बीच विस्थापन पुनर्वास नीति – 2002 के तहत एग्रीमेंट हुआ था जो लागू नही हुआ है कम्पनी प्रबन्धन आना – कानी कर कानूनी दाव पेच में विस्थापितों को उलझाकर मात्र रखना चाहती है।

आप को बता दे की पूर्व में कम्पनी विस्थापितों से जमीन लेते समय जिला कलेक्टर और कम्पनी प्रबन्धन के बीच एक करारनामा हुआ था जिसे कम्पनी प्रबन्धन आज मानने को तैयार नही है।और जिला कलेक्टर सिंगरौली खुद के ही करारनामा को लागू कराने में नकाम दिख रहे है। जिससे मजबूर हो कर विस्थापित परिवार मजबूरन कामबंद धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल आंदोलन के लिये मजबूर है।

*उक्त धरना प्रदर्शन आंदोलन में विस्थापित परिवार संघ से रूपनारायण सिंह पोया, संदीप शाह, अधिवक्ता- रमाशंकर शाह, भाकपा नेता – संजय नामदेव, भगवान आश्रय नामदेव, शशिकांत कुशवाहा, जयंतीलाल, शिवकुमार बैस, रामसुभग बैस, शांति प्रसाद रजक, राधिका बैस, हीरालाल साकेत, राममिलन बैस सहित भारी संख्या में पीड़ित विस्थापित परिवार एवं शासन पुलिस चौकी- एएसआई अबू समन (मामू) सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...