ग्वालियर- मिलावटी मिठाई आदि पर त्योहारों पर नजर रखे खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने सिटी सेंटर स्थित अल्फांजो रेस्टॉरेंट पर कार्रवाई की। दोपहर में पहुंची टीम ने सबसे पहले काउंटर चेक किए, इसके बाद अंदरूनी हिस्से का भी निरीक्षण किया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह की अगुवाई में सतीश शर्मा और सतीश धाकड़ ने रसगुल्ला और चमचम के सैंपल लिए।
दरअसल, दूध और दूध से बनने वाले मिलावटी पदार्थों सहित अन्य खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट को रोकने के लिए सभी क्षेत्रों में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के नेतृत्व में कार्रवाई जारी है। अभी तक 150 से अधिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करके विभाग के अधिकारी 358 से अधिक सैंपल ले चुके हैं। इसके बाद भी मिलावटी पदार्थों पर लगाम नहीं लगी है। कलेक्टर अनुराग चौधरी ने मिलावटी पदार्थों पर लगाम लगाने के लिए नंबर भी जारी किए हैं, जिस पर फोन करके आम जन शिकायत कर रहे हैं। शिकायत के लिये निर्धारित एसडीएम और खाद्य सुरक्षा विभाग की अभिविहित अधिकारी पुष्पा पुषाम के पास किसी ने फोन के जरिए अल्फांजो रेस्टॉरेंट में मिलावटी मिठाइयों की शिकायत की थी। इसके बाद टीम ने मंगलवार को आकस्मिक कार्रवाई की है।
सभी काउंटर किये चेक
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम में से एक अधिकारी सैंपलिंग की कार्रवाई पूरी करने में लगे रहे जबकि दो अधिकारियों ने प्रत्येक काउंटर चेक किया। आइसक्रीम देखने में पुरानी प्रतीत होने पर उन्होंने काउंटर मेन से पूछा तो उसने बताया अभी रखी है, लेकिन जब दोबारा घुमाकर पूछा तो बताया कि 6 दिन पुरानी है, हालांकि फ्रीजर में रखी होने की वजह से उसकी स्थिति खराब नहीं हुई थी। टीम लगभग डेढ़ घंटे तक रेस्टोरेंट पर रुकी
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal