Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नौगढ़ पेट्रोल पम्प से डकैती की योजना बनाते 06 शातिर हथियारबंद बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे पूर्व में हुई कई चोरियों में थे शामिल, देशी कट्टा सहित कई औजार और डेढ़ लाख कीमती सोने – चांदी के जेवरात बरामद।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन – बरगवां मुख्य मार्ग पर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नौगढ़ स्थित पेट्रोल पम्प को लूटने की योजना बनाते बीती रात आधा दर्जन लूटेरे को नौगढ़ नाला से गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।

आरोपियों के पास एक देशी कट्टा व तीन नग जिंदा कारतूस के साथ जहाँ अन्य औजार की बरामदी हुई है तो वहीं डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवरातो की भी जप्ती की गयी है।

उक्ताशय का खुलासा सिंगरौली एसपी अभिजीत रंजन ने पत्रकारों के समक्ष किया और इस दौरान एएसपी प्रदीप शेंडे, सीएसपी अनिल सोनकर, कोतवाली टीआई – अरुण पांडेय, विन्ध्यनगर – टीआई मनीष त्रिपाठी, नवानगर टीआई- यूपी सिंह सहित अन्य थानों के क्षेत्रो के एसडीओपी टीआई मौजूद रहे ।

वही श्री रंजन ने खुलासे में आगे बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि नौगढ़ नाला के पास कुछ संदिग्ध लोग धारदार औजार के साथ एकत्रित है और प्रतीत होता है कि पेट्रोल पम्प नौगढ़ में लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं ।

सूचना महत्वपूर्ण थी कि कोतवाली पुलिस एएसपी श्री शेंडे के मार्गदर्शन व सीएसपी श्री सोनकर के नेतृत्व में टीआई अरुण पांडेय ने दल बल के साथ नौगढ़ नाला की घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। कोतवाली पुलिस की सक्रियता व त्वरित कार्यवाही से नौगढ़ पेट्रोल पम्प लूटने की लूटेरो की योजना फेल हो गयी ।

एसपी श्री रंजन के अनुसार लूट की योजना बनाते गिरफ्तार लूटेरों में सुभाष बसोर पुत्र मोतीलाल 24 वर्ष व राम प्यारे बसोर पुत्र गोविंद उम्र 45 वर्ष दोनों निवासी गुरमटीया थाना सरई, रामायण बसोर पुत्र छोटेलाल 27 वर्ष निवासी- देवरा थाना सरई, मनबोध बसोर पुत्र कंहैयालाल 40 वर्ष निवासी मझौली, विदेश दीपक यादव पुत्र शंकर प्रसाद यादव उम्र 28 वर्ष निवासी नौगई , नसीम खान पुत्र हारून खान उम्र 25 वर्ष निवासी गनियारी व सतीश कुमार सोनी पुत्र नेतलाल सोनी उम्र 40 वर्ष निवासी- ताली सभी थाना – बैढन को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों के पास एक नग लोहे का देसी कट्टा एवं 3 नग जिंदा कारतूस, दो लोहे के धारदार बका, लोहे की धारदार गुप्ती, लोहे का रॉड तथा सोने-चांदी के जेवरात मंगलसूत्र बिछिया, कान के टॉप्स, पायल, अंगूठी व कान के झुमके सहित कुल डेढ़ लाख रुपये कीमती जेवरात भी जप्त किये गये हैं ।

एसपी श्री रंजन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि गनियारी निवासी गौतम प्रसाद मिश्रा के यहां 30 मई 2019 व 4 जुलाई 2019 की दरमियानी रात डीएव्ही रोड बैढन निवासी – रविकृष्ण और राहुल ताम्रकार के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया और ठीक दो दिन बाद 7 जुलाई 2019 को हर्रई पूर्व निवासी श्रीमती पूजा भारद्वाज के यहां भी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह पड़ोसी राज्य यूपी के सोनभद्र सहित अन्य कई जिलों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं । एसपी श्री रंजन के अनुसार उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ थाना बैढन, बरगवां, मोरवा, जयंत, सरई सहित अन्य थानों में चोरी व मारपीट के कई अपराध पंजीबद्ध है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली नगर निरीक्षक- अरूण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरी. उदयचन्द्र करिहार, मुकेश झारिया, प्रदीप सिंह, सउनि. अबू समन खान (मामू), प्र. आर. अरविन्द द्विवेदी, दयानन्द सिंह, दीपनारायण, विश्वनाथ रावत, आर. सूरज धाकड़, दीपक शिवहरे, प्रवीण सिंह, महेश पटेल, श्यामसुन्दर वैश्य, जीतेन्द्र सिंह, मोहम्मद कौसर की सराहनीय भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...