बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150 वी जयंती के अवसर पर “शहर सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे सिगरौली विधानसभा के विधायक – रामलल्लू वैश्य कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर निगम के अध्यक्ष- चंन्द्रप्रताप विश्वकर्मा एवं कलेक्टर- केवीएस चौधरी, सहायक कलेक्टर संघप्रिय, नगर निगम आयुक्त- शिवेन्द्र सिंह के गरिमामय उपस्थित आयोजित हुआ।

महात्मा गाधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा – 2019 एकल यूज प्लास्टिक बीनते हुयें प्लाग रन का अयोजन शहर के प्रमुख चौराहो से किया गया और कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी के प्रतिमा में माल्यर्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया और तत्पश्चात मध्यप्रदेश गान किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुयें नगर निगम की महापौर श्रीमती खैरवार ने कहा कि कि देश में आज महात्मा गांधी जी की 150वी जयंती मनायी जा रही है और उक्त जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जी के विचारों को हमें आत्मसात करने की बहुत ही आवश्यकता है और साथ ही उनके विचारों पर चलते हुए उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए और उन्होनें ने कहा गॉधी जी का स्वच्छता के प्रति जो सपना था उसे हम सब को सामूहिक रूप से मिलकर पूरा करना है और उन्होने ने कहा कि कम संसधान के बावजूद भी आज हमारे नगर निगम का स्वच्छता में देश में 21 वां स्थान है। जो हम सब के लिए गर्व की बात है और यह स्थान सभी कें सहयोग से प्राप्त हुआ और आगे हम पूरी कोशिश करेगे कि हमारा नगर निगम इस वर्ष की स्वच्छता रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करे और उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है आज हम सब बापू के जयंती पर यह प्रतिज्ञा ले कि अब इसका उपयोग नही करेगे तथा दूसरो को इसका उपयोग न करने के लिए प्रेरित करेगे ।
महापौर ने इस अवसर अपने घरो मे वाटर हर्वेस्टिंग सिस्टम लागने का आव्हान किया साथ ही हर व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष लगाकर उनका पालन पोषण नवजातो की तरह करने हेतु प्रेरित किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान सिंगरौली विधानसभा विधायक श्री वैश्य ने कहा कि महात्मा गांधीजी ने सत्य एवं अहिंसा पर चलते हुए अंग्रेजों से देश को आजादी दिलाई थी और उन्होंने कहा कि गांधीजी के पदचिन्हों पर चलते हुए स्वच्छता को हम सभी अपनाये जिससे होने वाली गंदगी से निजात मिलेगी और आगे भी हम सब मिलकर रैलियो के माध्यम से स्वच्छता की अलख जगाते रहेगे ।
वही नगर निगम के अध्यक्ष- चंन्द्रप्रताप विश्वर्मा ने अपने संबोधन मे कहा कि पूज्य गांधीजी का देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होने सत्य एवं अहिंसा पर चलते हुए देश को स्वतंत्र कराया। उन्होंने खुद का कार्य खुद ही करने की प्रेरणा दी थी। इसलिए हमें अपना काम स्वयं करना चाहिए और उन्होनें शहरवासियो से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील भी की है ।
उक्त अवसर पर कलेक्टर- केवीएस चौधरी ने कहा कि आज राष्ट्रपिता माहत्मा गॉधी की 150 जयती मनायी जा रही है और अवसर पर हम संकल्प ले के आज के बाद हमारे द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नही किया जायेगा और वही अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक को एकंत्र कर भण्डरित किया जायेगा एवं उसे रिसायकल करने का संदेश दिया गया और सिंगल यूज प्लस्टिक से होने वाले दुष्परिणामो के संबंध में आम लोगो को अवगत कराया जायेगा और उन्होनें ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार *”शहर सरकार आपके द्वार”* शिविर का आज शुभारंभ हुआ है। इस शिविर के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों के समस्याओ का निराकरण किया जायेगा और साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी शिविर के दौरान प्रदान किया जायेगा और अब शहरवासियों को नगर कार्यालय का चक्कर नही लगाना पड़ेगा और कलेक्टर के द्वारा नगर निगम की स्वच्छता रैकिंग पर अपनी प्रशंन्नता जाहिर करते हुये कहा गया कि हम सब मिलकर इस वर्ष की स्वच्छता रैकिंग नगर निगम को स्वच्छता रैंकिग में प्रथम स्थान लाने का प्रयास करेगे और उन्होनें जिले में स्थापित औद्योगक कंम्पनियो का इस अभियान में सक्रिय योगदान देने हेतु अपील की है ।
कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त शिवेन्द्र सिंह ने उपस्थित अतिथियो का स्वागत करते हुयें कहा कि आप सब के सहयोग से कम संसाधन होने के बावजूद हम पूरी कोशिस कर रहे है कि इस वर्ष हम प्रदेश और देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके और उन्होनें ने कहा कि *”शहर सरकार आपके द्वार”* शिविर के द्वारा प्रदेश सरकार की मंशानुसार वार्ड वासियों के समस्याओ का निराकरण किया जायेगा और आयुक्त ने कहा कि पूरी तत्परता के साथ स्वच्छता ही सेवा – 2019 एकल इस्तेमाल प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु कार्यवाही की जायेगी।
उक्त कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउसिल के सदस्य – देवेश पाण्डेंय एवं वरिष्ट समाजसेवी रामआशोक शर्मा के द्वारा भी अपने अपने उद्बोधन में महात्मा गॉधी जी के आदर्शो पर प्रकाश डाला गया। तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण को बचाये रखने हेतु आव्हान किया गया।
इस अवसर पर डीपीएस स्कूल के छात्रो द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। वही प्लास्टिक सुविधा संकट पर वाद- विवाद नुक्कड नाटक के माध्यम से आम जनो को इनके उपयोग से होने वाली खतरो के प्रति आगाह किया गया।
*स्वच्छता रैकिंग में इन्हे मिला प्रमाण पत्र*
विद्यालयो शासकीय कार्यालयो, होटल, रेस्टोरेंटो, चिकित्सालयो में निगम के द्वारा अपनी तिमाही स्वच्छता रैकिंग जारी की गयी जिसमें विद्यालयो में उत्कृष्ट स्थान हाई स्कूल शाहपुर को मिला, दूसरे स्थान पर केन्द्रीय विद्यालय मोरवा रहा। तीसरा स्थान कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय हर्रई पूर्व को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार अशासकीय उत्कृष्ट विद्यालयो में पुरस्कार डीपीएस विन्ध्यनगर को प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान डीएव्ही स्कूल बैढ़न द्वितीय डीएव्ही दुद्धिचुआ, तृतीय स्थान क्राईस्ट ज्योति स्कूल मोरवा को प्राप्त हुआ। शासकीय कार्यालयो के तहत उत्कृष्ट स्थान एडमीन विल्डिग विन्ध्यनगर एनटीपीसी को मिला। प्रथम स्थान एनसीएल हेड क्वाटर मोरवा, द्वितीय स्थान जिला एवं सत्र न्यायालय बैढ़न, तृतीय स्थान आयकर कार्यालय बैढ़न को प्राप्त हुआ।
स्वच्छता रैकिग में चिकित्सालयो में उत्कृष्ट पुरस्कार एनटीपीसी विन्ध्यनगर चिकित्सालय को, प्रथम स्थान नेहरू चिकित्सालय जयंत, द्वितीय स्थान केन्द्रीय चिकित्सालय मोरवा तथा तृतीय स्थान मिश्रा पाली क्लिनिंक एण्ड नर्सिग होम बैढ़न को प्राप्त हुआ। होटल रेस्टोरेंट में उत्कृष्ट सिंगरौली पैलेश हेरिटेज होटल को मिला, प्रथम स्थान सत्या इंटरनेशनल, द्वितीय – राजकमल, तथा तृतीय स्थान सिल्वर डालर होटल मोरवा को प्राप्त हुआ वही रहवासी समिति के तहत उत्कृष्ट स्थान नवजीवन रहवासी कल्याण समिति नवजीवन को प्राप्त हुआ । प्रथम स्थान – नवयुग स्वावलंम्बन एवं वैदिक सोसायटी मोरवा, द्वितीय – लक्ष्मीवाई रहवासी कल्याण समिति नवानगर तथा तृतीय स्थान बैढ़न रहवासी कल्याण समिति को दिया गया और बजार संघ के तहत उत्कृष्ट स्थान- संयुक्त व्यापर मण्डल बैढ़न को प्राप्त हुआ, प्रथम स्थान व्यापार मण्डल सिंगरौली, द्वितीय- उर्जाचंल व्यापार संघ सिंगरौली और तृतीय स्थान कृषि उपज मण्डी बैढ़न को प्राप्त हुआ। एकल युक्त प्लास्टिक मुक्त गतिविधियो में जिन्हे संम्मानित किया गया उनमें अमरेन्द्र कुमार एनसीएल अमलोरी, दिलीप गुप्ता मोरवा, हरपाल सिंह, बृजेश शुक्ला, अवनीश दुबे, अनिल सोनी, वही इंटरशिप के छात्रो को प्रमाण पत्र देकर संम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार के द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी ।
*उक्त अवसर मेयर इंन काउसिल सदस्य – पुष्पेन्द्र शाह, विनीता कुशवाहा, पार्षद – डीएन शुक्ला, विजय कुमार बर्मा, परमेश्वर पटेल, रमाशंकर शाह, लालचंद कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी- अरविंद सिंह चंदेल, शहनवाज खान (मेंनाज), प्रवीण सिंह, रामलल्लू शाह, नगर निगम के उपायुक्त आरपी वैश्य, नगर निगम व्हीपी उपाध्याय,अतिक्रमण अधिकारी एवं प्रभारी लेखाधिकारी- आईडी सिंह, सहायक यंत्री आरके जैन, रत्नाकर गजभिये, संतोष पाण्डेंय, सिद्धर्थ सिंह, स्वच्छता समन्वयक – अमित सिंह, आशीष शुक्ला, नगर निगम के अधिकारी- कर्मचारी सहित स्कूलो के व्यवस्थापक, छात्र छात्राये सहित अन्य लोग भारी संख्या में महिलाये – पुरुष बच्चे मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal