बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन पिछले कई माह में विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी व गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने का टास्क पुलिस अधीक्षक सिंगरौली – अभिजीत रंजन एवं अति. पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेण्डे के द्वारा साइबर सेल सिंगरौली को निर्देश दिया गया था।

साइबर सेल टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये मोबाइल फोन की ईएमआई ट्रेस की गयी और जिस पर 62 मोबाईल चलते हुये पाये जाने पर साइबर सेल द्वारा भारत के अलग—अलग राज्यों से 62 मोबाईल बरामद किये गये जिनकी कीमत लगभग कुल 8 लाख रूपये है। जिन लोगों से मोबाइल बरामद किये गये उन आमजनों को यह नही पता था कि यह मोबाईल गुम है या चोरी के है, उन्होने यह मोबाईल सस्ते दामों में अनजान शातिर चोरो के झासे में आकर खरीदे थे।
मोबाइल बरामद करने में साइबर सेल टीम से विजय कुमार खरे, सोबाल वर्मा व दीपक परस्ते की सराहनीय एवं अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal