ग्वालियर-डबरालायंस क्लब द्वारा स्पाइन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें इलाज के लिए दवाएं और सलाह दी।
सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का आयोजन संतकंवरराम स्कूल में किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में करीब 300 से अधिक मरीज आए। इन मरीजों का डॉक्टर डॉ. संतोष त्रिपाठी, डॉ.चैतन्य चिखले, और डॉ.सुमित यादव ने इन मरीजों में स्पाइन सर्जरी, हडि्डयों से संबंधित बीमारियों न्यूरों से संबंधित बीमारियों की जांच कर उन्हें इलाज के लिए उचित सलाह दी। इस दौरान क्लब के क्लब के मदनलाल गुप्ता,कमल मोदी, , , मोहन पटसारिया, प्रभु सिंघल,अशोक गर्ग सहित क्लब के अन्य कई सदस्य मौजूद थे।
75 सफाई सुरक्षा संरक्षकों का किया सम्मान
सेवा सप्ताह के अंतर्गत क्लब द्वारा बुधवार की सुबह लायंस क्लब के अटेंडर हॉल में सफाई सुरक्षा संरक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में क्लब द्वारा 75 सुरक्षा संरक्षकों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal