Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

तोडफ़ोड़ अतिक्रमण के नाम पर तो की जाती है,लेकिन मकान कैसे बने किसने परमीशन दी ओर अगर नहीं दी तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारी क्या कर रहे थे -विधायक मुन्नालाल गोयल

 
ग्वालियर- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है,लेकिन इसके बाद भी विधायकों को प्रशासनिक अधिकारीमहत्व नहीं दे रहे है। इस बात की पुष्टि इस बात से होती है किविधायक मुन्नालाल गोयल को कहना पड़ रहा है कि शहरविकास को छोड़कर अधिकारी तोडफ़ोड़ व बैठकों में लगे हुए
है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों में विकास के कामकराने की इच्छाशक्तिही नहीं है।
पत्रकार वार्ता में मुन्नालाल ने बताया कि मुरारक्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार बैठके हो
चुकी है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं होता। इससे लगताहै कि अधिकारियों में इच्छा शक्ति ही नहीं है, ऐसे में शहर का
विकास कैसे संभव होगा। जब उनसे पूछा गया कि सरकारआपकी है फिरक्यादिक्कत आ रही है तो विधायक का जवाब
था कि हम अभी तक अधिकारियों की कार्यप्रणाली को देख रहेथे, लेकिन अब समय पूरा हो चुका है। विधायक गोयल नेबताया कि अतिक्रमण के नाम पर तोडफ़ोड़ तो की जाती है,लेकिन मकान कैसे बने किसने परमीशन दी ओर अगर नहीं दीतो संबंधित क्षेत्र के अधिकारी या कर रहे थे। विधायक नेसवाल किया क्या अभी तक किसी अधिकारी पर कार्यवाही कीगई है? जबकि संबंधित क्षेत्र से जुड़े निगम के इंजीनियर वअन्य अधिकारियों पर कार्यवाही होना चाहिए। इस मौके पर
कांग्रेसप्रवक्तादिनेश शर्मा भी मौजूद थे।गरीबों को पट्टे देने की लड़ाई लड़ेंगेत्न विधायक गोयल ने बताया कि मैंने
हमेशा से ही गरीबों के हक के लिए लड़ाई लड़ी है। गरीबों को पट्टे देनेकी लड़ाई अब भी लड़ेंगे, क्योंकि यह उनके वचन में शामिल है। गोयल ने
बताया कि वैसे कांग्रेस के वचनपत्र में भी भूमिहीन गरीबों को पट्टे देनाशामिल है ओर मुयमंत्री ने भी घोषणा की है कि भूमिहीनों को पट्टे देने
के साथ ही मकान बनाने के लिए ढ़ाई लाख रुपए देंगे। विधायक ने बतायाकि डोगरपुर में तोडफ़ोड़ की गई तो स्थानीय लोगों ने
आंदोलन किया, जिसमें वह भी पहुंचे थे, कलेक्टर ने 15दिन के अंदर पट्टे देने की बात कही है, अब देखते है कि
क्या होता है।याचिका लगाने वालों की जांच होना चाहिए : विधायक
गोयल ने कहा कि याचिका लगाने वाले दूसरे क्षेत्र के है,इनका क्या उद्देश्य है, इसकी जांच होना चाहिए। उन्होंने
कहा कि जब क्षेत्र के लोगों को कोई दिकत नहीं है तोफिर दूसरे क्षेत्र के लोगों कोक्या दिकत है। इससे
लगता है कि यह सब भू माफियाओं के इशारे पर कियाजा रहा है। विधायक ने बताया कि मुरार नदी के
सौन्दर्यीकरण व विकास के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनाचाहिए, योंकि अब जनता भी नदी का सौन्दर्यीकरण
चाहती है। जब सवाल किया गया कि राजनीति कौन कररहा है तो गोयल ने कहा कि सांसद कर रहे है, योंकि
वह अब कह रहे है कि सीमांकन होना चाहिए जबकिसीमांकन कई बार हो चुका है।थाटीपुर की 125 बीघा जमीन बिल्डरों को देने की साजिश- कांग्रेस
विधायक मुन्नालाल गोयल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल मेंथाटीपुर की 125 बीघा जमीन को पुर्नघनत्वीकरण के नाम पर बिल्डरो को
देने की योजना बना ली गई थी। जबकि इस जमीन पर व्यवसायिक हबबनाया जा सकता है, जिससे बाजार का किसी एक क्षेत्र से लोड़ कम हो
सकता है। विधायक ने मांग की है कि थाटीपुर की जमीन को स्मार्ट सिटीमें देकर नए सिरे से प्लान बनाना चाहिर ओर नए सिरे ने प्रस्ताव बनाया
जाएं। जमीन बेच कर ही अन्य योजनाओं एवं सड़को का काम होगा? इससवाल पर विधायक का कहना है कि वह इससे सहमत नहीं है कि जमीनबेंचकर सड़के बनाई जाएं, हां जहां तक राशि एकत्रित करने का सवाल हैतो व्यवसायिक हब बनेगा तो व्यापारी भी तो दुकान लेने के लिए पैसा देंगे। 
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...