Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शास. जनजाति महाविद्यालयीन (बालक) छात्रावास में निवासरत छात्र रुखा – सूखा खाने को है मजबूर आजादी के 73 वर्ष बाद आया एक मामला।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आदिवासी जनजाति महाविद्यालय (बालक) छात्रावास बैढन के बलियरी में जो 50 सीट संचालित है जिले के शा. महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र है वही पीड़ित छात्रों ने अपनी पीड़ा व समस्या बता रहे ही थे तभी सुनकर रूह कांप जायेगे क्या यही नया युवा भारत बन रहा है ।

छात्रों ने बताया कि जुलाई माह से अब तक छात्रावास में पौष्टिक भोजन मिलने के बजाय भोजन भी ठीक से नही मिल पा रहा है जिसकी शिकायत इसके पूर्व में जिला आदिवासी आयुक्त को छात्रों द्वारा जानकारी दी गयीं थी उसके बाद उच्च अधिकारियों द्वारा छात्रावास परिसर का निरीक्षण के दौरान निवासरत छात्रों से कहा गया था कि आप लोग सब्जी के लिये रुपये पैसे इकठ्ठा करके काम चलाइये आप लोगो को रुपये आने पर वापस कर दिया जायेगा और वही गेंहू की पिसाई छात्रों द्वारा दी जाती रही और आज तक सब्जी व पिसाई के रुपये वापस नही किये अब तक आलम यह कि छात्रों पास न रुपये पैसे होने के कारण लगभग 3 दर्जन छात्र छात्रावास छोड़कर चले गये है और जिसमे दूर – दराज क्षेत्र चितरंगी – देवसर के लगभग 13 छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिये छात्रावास में रहकर रूखा – सूखा खाने को मजबूर है ताकि शिक्षा की प्राप्ति हो सके ।

वही छात्रों ने बताया कि जिला कलेक्टर साहब को लगभग 1 महीने पूर्व में उक्त परेशानी का आवेदन पत्र दिया गया था कोई हल नही निकला और वही बताते है जिला प्रशासन के पास इत्यादि फंड होने के बावजूद छात्रावास रह रहे छात्र 2-3 दिन से दाल भी बंद कर दिया गया है जो छात्रों को सूखा रोटी – चावल (भात) खाना पड़ रहा है कुछ दिन पूर्व से सब्जी भी बंद था वही छात्रावास अधीक्षक- राजकुमार सिंह छात्रावास में नही रहे रसोईया- बीरेन्द्र कोरी रहे और उनका भी 2 माह से वेतन नही मिला है ।

*छाया रहता है अंधेरा*

वही छात्रावास के अंदर कमरे में लगे दरवाजा टूटे पड़े हैं पर्याप्त मात्रा में बल्ब व पंखे नहीं है जो पढ़ने – लिखने में अंधेरा दिखाई देता है और वही एक बड़ा सा एलईडी टीवी एवं डीटीएच कंप्यूटर सेट पड़े है जो महीनों से खराब पड़े हुये है उपयोग में नही हो रहा है ।

अपील

जिस किसी सज्जन को स्वेच्छा से मदद व दान करना चाहते हैं तो पता- जनजाति महाविद्यालयीन (बालक) छात्रावास बलियरी – बैढन संपर्क करें । जनहित में जारी ।।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...