Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गोंडवाना एक्सप्रेस ट्राले से टकराई,यात्री घायल

ग्वालियर-

निकटवर्ती रायरू स्टेशन के पासजबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस निकटवर्ती रायरू के पास ट्राले से टकरा गई। हादसा ट्राले के ड्राइवर की लापरवाही से हुआ और इसके बाद वो मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। उन मुसाफिरों को ज्यादा चोट आई हैए जो हादसे के वक्त ट्रेन के गेट के पास बैठे हुए थे। आज सुबह खुद डीआरएम घायलों का हाल.चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे और उन्हें 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता भी दी। वहीं डीआरएम ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
जबलपुर से चली गोंडवाना एक्सप्रेस देर रात डेढ़ बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचीं थी। यहां कुछ मुसाफिर दिल्ली के लिए ट्रेन में चढ़े। इसके बाद ट्रेन कुछ दूर ही चली थी तो रायरू स्टेशन के पास ट्रैक पर खड़े ट्राले से वो टकरा गई। जिस ट्राले से ट्रेन की टक्कर हुई है वो आंध्र प्रदेश का है। जानकारी के मुताबिक ट्राले का ड्राइवर रास्ता भटककर रेलवे ट्रैक पर आ गया था और जैसे ही उसे ट्रेन के आने का पता चला तो वो ट्राला रिवर्स करने लगा। लेकिन ट्रैक पर कीचड़ होने के चलते ट्राले का पहिया उसमें फंस गया। उधर से ट्रेन तेजी से आ रही थी। ऐसे में ट्राले का ड्राइवर घबराकर भाग गया और ट्रक का पिछले हिस्से से ट्रेन की टक्कर हो गई। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...