ग्वालियर-
कभी आप अपने अंदर झांककर देखें, मकड़ी के जाल की तरह कल्पना और अकल्पनाओं का संसार बनाते हैं, उसे जीते हैं और अगले ही पल बदल जाता है। हमें अपने आपसे लड़ना है, बुराईयों से लड़ना है। जब खुद को पहचानेंगे तभी ऐसा कर सकेंगे। हवस, गुस्सा और लालच यह तीनों हमारे शत्रु हैं। जब आप श्रीमद भगवत गीता पढ़ेंगे तो इनका समाधान मिल जाएगा। यह बात आईजी राजाबाबू सिंह ने कही। वह एबीवी ट्रिपल आईटीएम में आयोजित श्रीमद भगवत गीता वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं के जीवन में बदलाव आए इसलिए इस आंदोलन की शुरुआत ग्वालियर से कर रहा हूं।


यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर प्रो. राजेंद्र साहू, स्वामी आनंदेश्वर, गोदरेज के जीएम अविनाश मिश्रा, एसकेवी की प्राचार्य निशि मिश्रा मौजूद रहीं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal