Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेडक्रॉस सोसायटी व लायन्स क्लब के सँयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में उमड़ा जनसैलाब लगभग 600 मरीजो का हुआ नेत्र परीक्षण चिन्हित 181 लोगो को उपचार हेतु निःशुल्क में बस द्वारा भेजा गया चित्रकूट।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 29/09/2019 को “इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी”एवं “लायंस क्लब बैढन सिटी” के संयुक्त तत्वाधान में पं. अटल बिहारी बाजपेयी सामुदायिक भवन बैढन के बिलौंजी में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में जो आज सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक पंजीयन चला जिसमें

लगभग 600 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ इसके बाद चित्रकूट से आये हुये मानी जानी सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के अनुभवी चिकित्सको ने नेत्र का परीक्षण कर दवा – चश्मा दिया गया और वही चिन्हित गम्भीर व मोतियाबिंद से पीड़ित कुल 181 मरीजों को निःशुल्क में 3 लग्जरी बसों द्वारा लंच पैकेट व पीने का पानी देकर सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के लिये रवाना किया गया जिसमे लगभग 126 पुरुष, 55 महिलाएँ शामिल है वही साथ ही रेडक्रॉस व लायन्स क्लब ने नपानि सिंगरौली व स्थानीय पुलिस का सहयोग और आये हुये लोगो का प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सभी को धन्यवाद सम्प्रेषित किया गया ।

उक्त नेत्र शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित- जिला रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव, डॉ. डी.डी. मिश्रा, डॉ. डी.के. मिश्रा, संजय प्रताप सिंह, मनोज प्रताप सिंह,डॉ. के.एल. पाण्डेय, डॉ. एनके जैन, मिथिलेश मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, एसडी सिंह, सजन अग्रवाल, कामतानाथ केशरवानी,भूपेंद्र गर्ग (बंटी) सुशील सिंह चंदेल, बबिता जैन, जम्मू बेग, मोबीन अंसारी, कोऑर्डिनेटर – जयप्रकाश दुबे, डब्बू सोनी, विवेक कुमार त्रिपाठी, जमुना सोनी, सरताज अली, अरविंद विश्वकर्मा रेडक्रॉस व लायंस क्लब सिटी के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...