ग्वालियर- डबरामेंग्वालियर-झांसी हाईवे पर ग्राम मकोड़ा तिराहा के पास दोपहर करीब तीन बजे एक डंपर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी।
जिससे कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में ही दोनों को इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल ले जाया गया। वहीं डंपर चालक कार में टक्कर मारने के बाद डंपर लेकर भाग गया। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर ठाटीपुर निवासी अमरेंद्र सिंह शनिवार को किसी काम से डबरा में गए थे। उनके साथ उनका रिश्तेदार गौतम भी था। काम खत्म करने के बाद वह वापिस ग्वालियर अपने घर लौट रहे थे। तभी ग्वालियर-झांसी हाईवे पर ग्राम मकोड़ा तिराहा के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
इस कारण कार में बैठे दोनों को काफी चोटें आई हैं। राहगीरों ने निजी वाहन से दोनों को ग्वालियर अस्पताल पहुंचाया। वहीं टक्कर मारने के बाद डंपर चालक अपने डंपर को लेकर मौके से भाग गया। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
कार में पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायलहो गए
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal