ग्वालियर
शहर की सड़कों पर ट्रैफिक बिगाड़ने के दो कारण हैं। वीडियोकोच बस और हाथ ठेले। त्योहार पर बाजार में हालात न बिगड़ें और लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घूमकर इनके शिफ्टिंग की प्लानिंग की थी। लेकिन नगर निगम सिर्फ कागजों में ही प्लान तैयार कर भूल गया।
इसके चलते वीडियोकोच बसें झांसी रोड पर शिफ्ट हो सकीं और न ही हॉकर्स व हाथ ठेलों को हॉकर्स जोन में शिफ्ट किया जा सका। नतीजन रविवार से नवरात्र प्रारंभ होते ही बाजारों में भीड़ उमड़ेगी तो जाम के हालात बनेंगे। ऐसे में एसपी नवनीत भसीन की तरफ से नगर निगम को पत्र लिखा गया है। पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि त्योहार पर सड़कों के ठेले, हॉकर्स और वीडियोकोच बसों की वजह से हालात बिगड़ेंगे, इसलिए इनकी शिफ्टिंग के लिए जल्द से जल्द इंतजाम किए जाएं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal