Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध संबंध- ब्लैकमेल से परेशान किसान ने परिवार सहित जहर पीया, पिता-पुत्री की मौत

सागर – महका गांव में,सुरखी थाना क्षेत्र के  किसान परिवार के छह लोगों ने बीती रात जहर पी लिया। शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही परिवार के मुखिया सुखराम गौड़ और छोटी बेटी सीता ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी सुमन गौड़ समेत दो बेटियां और एक बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। जहर खाने के पीछे सुखराम के अपनी ही एक नजदीकी रिश्तेदार से अवैध संबंधों की बात सामने आई है। किसान द्वारा बेटी से लिखवाया गया दो पन्नों का सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है।
 
नजदीकी रिश्तेदार का पति एफआईआर की धमकी देकर मांग रहा था 50 हजार रुपए : बीएमसी के कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती 30 वर्षीय सुमन ने बताया कि उनके पति सुखराम के अपनी रिश्तेदार से अवैध संबंध थे। एक माह पहले उसके पति ने दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद वह एफआईआर की धमकी देकर 50 हजार रुपए मांग रहा था। पैसों की व्यवस्था नहीं हुई तो सुखराम ने सारी बात मुझे बताई। मैंने भी उससे बात की लेकिन वह नहीं माना। उसने शुक्रवार तक पैसे देने का दवाब डाला था, ऐसे में उन्होंने सभी की चाय में जहर मिलाकर पिला दिया और बाद में बचा हुआ जहर खुद ने पी लिया।
 
ब्लैकमेलिंग की बात सामने अाई है, जांच करा रहे हैं : सुखराम की जेब से सुसाइड नोट मिला है। उसकी रिश्तेदार के पति द्वारा ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच कराई जा हरी है।’ – विक्रम सिंह, एडिशनल एसपी
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...