ग्वालियर- अवैध रूप सेशहर में संचालित हो रहे तलघरों पर कार्रवाई को लेकर कोर्ट ने निगम से 15 दिन में प्लानिंग तैयार करने को कहा था। शुक्रवार को 15 दिन का समय पूरा हो गया है, निगम ने 1 महीने में तलघरों पर कार्रवाई का एक्शन प्लान तैयार कर लिया है, अब इसे कोर्टे में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही निगम द्वारा सभी अवैध 426 तलघरों को सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
हाई कोर्ट में प्रस्तुत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अवैध तलघरों पर कार्रवाई करने के आदेश निगम को दिए हैं। लेकिन निगम द्वारा कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। यही कारण है कि सितंबर के पहले सप्ताह में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निगम अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और प्लानिंग देने को कहा। इसके लिए 15 दिन का समय दिया था। निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को प्लान के लिए बैठक का आयोजन किया। जिसमें एक महीने में तलघरों पर कैसे कार्रवाई की जाएगी इसकी रूपरेखा तैयार की। जिसके तहत जोन वार कार्रवाई की जाएगी। शुरूआत 28 सितंबर से जोन 1 से होगी। पहले 11 तलघरों पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई 23 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान 140 से अधिक तलघरों पर कार्रवाई का प्लान बनाया गया है। यह रिपोर्ट हाई कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद अगर कोई दिशा निर्देश होंगे तो हाईकोर्ट द्वारा दिए जाएंगे।
बैठक में बात सामने आई कि करीब 426 तलघर हैं जिन पर कार्रवाई होना है। इन सभी पर कार्रवाई में समय लगेगा। इसलिए इन सभी तलघरों को पहले सील कर दिया जाए और जब इन पर कार्रवाई की जाए उसी दिन इन्हें खोला जाए। इसके लिए अधिकारियों ने ताले उपलब्ध कराने के लिए कहा है। जैसे ही ताले मिलेंगे निगम द्वारा यह कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए निगम द्वारा सभी को नोटिस भी जारी किए जाएंगे। यदि किसी ने ताले या फिर सील को खोला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
इनका कहना
तलघरों पर कार्रवाई के एक्शन प्लान के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी को दिशा निर्देश दिए गए हैं। एक महीने का प्लान तैयार किया गया है। इसके साथ ही सभी तलघरों को सील भी किया जाएगा, जब कार्रवाई होगी उस दिन उसे खोल दिया जाएगा।
प्रदीप वर्मा, सिटी प्लानर नगर निगम
अवैध रूप से संचालित तलघरों को निगम करेगा सील
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal