बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त – शिवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25/09/2019 को रात लगभग 08:30 से लेकर 11:30 बजे तक बीच सड़को पर खड़े व बैठे आवारा पशुओं को हटाने का कार्य जोरों पर चला उक्त कार्यवाही से लोगो में खुशी का माहौल है और सराहनीय पहल चाय पर चहुँओर चर्चा की जा रही है ।

बताते है कि बीच सड़क में आवारा पशु खड़े व बैठे होने कारण यातायात जाम होने व कभी- कभी सड़को पर आवारा पशु एक दूसरे लड़ते – लड़ते लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते है जिसे निजात दिलाने हेतु सराहनीय कार्य बताया जा रहा है वही रात में राजीव चौक (माजन मोड़) से लेकर विध्यनगर (इंदिरा चौक) ग्रीनहाट पुल तक कुल लगभग 8 किलोमीटर नपानि के अधिकारी- कर्मचारी सफाईकर्मी पैदल हाथ डंडा लिये हुये व वाहन से चलते हुये आवारा पशुओं को हाँकते नजर आये जिसे बैढन जिला न्यायालय के सामने पुराना धर्मशाला लगभग 60 से 70 पशुओं रखा गया वही इसके बाद फिर बैढन से विध्यनगर तक कुल लगभग 90 से 100 आवारा पशुओं को सेक्टर- 2 निर्माणाधीन पार्क नुमा बाउंड्रीबाल में रखा गया है और 15 से 20 आवारा पशुओं को ट्रक से काजी हाउस भी भेजा गया वही नपानि सिंगरौली उपायुक्त श्री बैस द्वारा बताया गया कि चारा – पानी की व्यवस्था जल्द की जा रही है ।
बताया जा रहा है कि और आगे डॉ. अम्बेडकर चौक से बीजपुर रोड गनियारी, माजन मोड़ से निगाही -जयन्त व कचनी – नौगढ़ – तेलगवा तक यह कार्यवाही जारी रहेगा ।
वही साथ – साथ नपानि सिंगरौली द्वारा अभी भी अपील की जा रही है अपने – अपने पशुओं को बांधकर रखे और सेवा करे नही तो पशु मालिको पर जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी और पशु पालक विभिन्न परेशानियों से बचे ।
*उक्त सराहनीय कार्यवाही में रहे नपानि सिंगरौली आयुक्त- शिवेंद्र सिंह, उपायुक्त- आरपी बैस व नवनियुक्त अतिक्रमण अधिकारी – इंद्रदेव सिंह, कार्यपालन अधिकारी- व्हीपी उपाध्याय, नपानि स्वच्छता प्रमुख- अमित सिंह, सहायक यंत्री- प्रवीण गोस्वामी, स्वच्छता निरीक्षक- सन्तोष तिवारी, जीतेन्द्र सिंह, रावेंद्र सिंह (एनरोटेक कचरा प्रबंधक एजेंसी), इंजी. आशीष शुक्ला, अजय मिश्रा, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक- राजू, अशोक त्रिपाठी, नपानि सिंगरौली सफाई कर्मी राकेश, संदीप, रोशन, सुदामा धर्मेंद्र कुमार, अंकित, गोरेलाल आसाराम बाल्मिक, शक्तिराम, चालक – उपेंद्र सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी सहित सफाई कर्मी का अहम योगदान रहा ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal