HS-NEWS- (M.P.)- SINGRAULI- RAJ KUMARA SINGH- R.P. SONI :-
विंध्यक्षेत्र में चल रहे संघर्षों के साथ एकजुटता में समर्थन के लिए देश एवं प्रदेश के किसान आंदोलनो के अगुआ साथी दिनांक 27-28 एवं 29 सितंबर 2019 को मध्य प्रदेश के सीधी जिले अंतर्गत मझौली तहसील के ग्राम भुमका एवं टिकरी में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। आयोजित कार्यक्रम में 27 एवं 28 सितंबर को ऊर्जा और वित्त विषय विषय पर

चर्चा एवं शिक्षण शिविर होगा तथा 29 सितंबर 2019 को सुबह 11:00 बजे से टिकरी स्टेडियम में ” वचन दिया है वचन निभाओ” आंदोलन के तहत ” अधिग्रहित भूमि वापसी संकल्प महापंचायत ” आयोजित की गई है विंध्यक्षेत्र में कई संघर्ष जल-जंगल-और जमीन को लेकर चल रहे हैं जो लड़ाई जारी रखें है विशेष तौर पर सीमेंट प्लांट और पावर प्लांट को भारी मात्रा में अधिग्रहित की गई भूमि पानी विस्थापन और प्रदूषण मुद्दों पर है। संघर्ष के इसी कड़ी में आर्यन पावर कंपनी को ग्राम

भुमका एवं मूसामूड़ी ही अधिग्रहित भूमि से प्रभावित किसान वर्षो से संघर्ष जारी रखें हुए है। इन किसानो की जमीन अधिग्रहण हुए 5 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं जिस कारण मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से अपने चुनाव पूर्व वचन अनुसार जमीन किसानों को वापस कराने महापंचायत में फैसला होगा।
विंध्यक्षेत्र मे हो रहे संघर्षों को आगे कैसे ले जाएं जिससे हो रहे संघर्ष मजबूत हो और आगे बढ़े इस हेतु आंदोलनो के जानकार, ऊर्जा वित्त के मुद्दों की गहराई से समझ रखने वाले साथी देश के अलग-अलग जगहों से पहुंच रहे हैं पहुंचने वाले साथियों में प्रमुख रुप से यह हैं :- *सौम्या दत्ता पर्यावरणविद और ज्ञान-विज्ञान जत्था पश्चिम बंगाल, विनोद सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मंच बनारस, कामरेड जसविंदर सिंह राज सचिव भाकपा मध्य प्रदेश, अजय खरे पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी जन परिषद, कामरेड विजय कुमार राज्य सचिव भाकपा (मा-ले )रेड स्टार मध्य प्रदेश, जनब इरफान जाफरी प्रमुख किसान जागृति संगठन भोपाल, रविदत्त सिंह प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मध्य प्रदेश, कामरेड रामनारायण कुरारिया प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा, संतोष अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, राज कुमार सिंहा बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संग जबलपुर, योगेश दीवान जन पहल भोपाल, राजेश ऊर्जा एवं वित्त विशेष दिल्ली, गौरव आधारभूत संरचना एवं पेयजल विशेष दिल्ली, कामरेड उर्मिला अध्यक्ष अखिल भारतीय क्रांतिकारी महिला संगठन मध्य प्रदेश, कामरेड लालमणि त्रिपाठी राज्य उपाध्यक्ष अखिल भारतीय नौजवान सभा मध्य प्रदेश, अवधेश जी लोकहित सिंगरोली, धर्मेंद्र श्रीवास्तव समाजवादी विचारक शहडोल, रामेश्वर गुप्ता संयोजक गांधी विचार मंच, लक्ष्मी चंद दुबे, ध्रुव भाई संयोजक राष्ट्रीय किसान कामगार परिषद मध्य प्रदेश इत्यादि समाज चिंतक भाग लेंगे। संयोजक उमेश तिवारी सीधी (मध्य प्रदेश)
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal