बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत महिला से छेड़छाड़ का फरार आरोपी आज पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गया और 19 सितम्बर को फरियादिया श्यामबाई (परिवर्तित नाम) ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि ग्राम गनियारी बीजपुर रोड पर स्थित मकान में शाम 05:00 बजे आरोपी धनजी सोनी पिता – गोपाल सोनी उम्र 28 वर्ष छत के रास्ते से घर के अन्दर घुस कर मेरे साथ छेड़खानी किया है जब मैंने विरोध किया तो मेरे साथ धनजी सोनी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया है ।

उक्त फरियादिया कि सूचना थाना बैढन में अप. क्र.686/19 धारा 452, 354, 506, 323 भादवि पंजीबद्ध किया गया और आरोपी घटना दिनांक से फरार था थाना प्रभारी के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये उपरोक्त आरोपी के घर में लगातार दबिश दी गयी जोकि उपरोक्त आरोपी आज दिनांक 25/09/2019 को अपने घर में दस्तयाब हुआ जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में उनि उदय करिहार, सउनि सरोज शुक्ला, प्रआर- वीरेन्द्र त्रिपाठी, आर श्यामसुन्दर वैश्य, पंकज सिंह, महिला आरक्षक- किरण वैश्य, रामकली की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal