Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चोरी की योजना बनाते हुये उपकरण के साथ 03 चढ़े पुलिस के हत्थेपुलिस कालोनी सहित दो चोरियों का हुआ खुलासा।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन बीते कुछ महीने पूर्व में पुलिस कालोनी परिसर व बालक छात्रावास गनियारी में हुयी चोरी में संलिप्त 03 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास में बने खाली मकान में चोरी की योजना बनाते बैढन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24/09/2019 को रात्रि 02:00 बजे गस्त कर रहे प्रआर अरविन्द द्विवेदी को जरिये फोन से सूचना प्राप्त हुआ कि प्रधानमंत्री आवास में बने खाली मकान में 03 व्यक्ति चोरी की योजना बना रहे हैं और उनके पास चोरी करने का लोहे का उपकरण भी है और प्रआर के द्वारा इसकी सूचना थाना प्रभारी को दिया गया तथा बाद में दल बल के साथ रवाना होकर मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी किया गया तो आरोपी अख्तर अंसारी पिता- कासिम अंसारी उम्र 25 वर्ष निवासी- गनियारी (शांति मोहल्ला), रंजीत सोनी पिता- शंकर सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी – बलियरी, संतोष यादव उर्फ नगमा पिता- राधेश्याम यादव उम्र 19 वर्ष निवासी – बलियरी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया और उपरोक्त तीनो आरोपियों के पास चेारी में उपयोग होने वाले उपकरण भी बरामद हुआ और बाद में आरोपियों को थाना लाया गया थाने में तीनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो थाना बैढन पुलिस कालोनी परिसर में चोरी करना एवं बालक छात्रावास गनियारी में चोरी करना कबूल किये दोनों मामलों में थाना वैढ़न में अप. क्र. 470/19 धारा 457, 380 भादवि तथा अप. क्र. 699/19 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और उपरोक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

*उक्त कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक – अभिजीत रंजन के दिशा – निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक की सतत निगरानी मे कोतवाली प्रभारी नगर निरीक्षक- अरूण पाण्डेय सहित उनि. उदय करिहार, सउनि बी.पी. कोल, प्रआ अरविन्द द्विवेदी, आर. नन्द किशोर बागरी, प्रवीण सिंह, पंकज सिंह, संत कुमार सैनिक महावीर की अहम भूमिका रही ।*

www.badhtakrwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...