Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आध्यत्म एवं आनन्द विभाग “नेकी की दीवार” कार्यक्रम में 1000 कपड़े व जरूरत के वस्तुएं जरूरतमंदों को किये गये वितरित फोटो सेशन के उत्साह में वृद्ध विकलांग व्यक्ति को भूल आयोजनकर्ता।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 25/09/2019

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजना अध्यात्म एवं आनंद विभाग “नेकी की दीवार”जिले में संचालित है जिसमे फिर से वस्तुए को गरीब एवं जरूरतमंदों को निःशुल्क में उपयोग करने हेतु दिये जाते है नये – पुराने कपड़े, चप्पल – जूता, चूड़ी – कंगन, साड़ी, पैंट – शर्ट, टी शर्ट, कुर्ती, सलवार – शूट छाता, स्वेटर – जरकिन, किताब – कापी, स्टील के प्लेट इत्यादि बर्तन अन्य प्रकार की उपयोग की हुई वस्तुओं का वितरण गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच समय-समय पर किया जाता है ।

वही आज बैढन के सामुदायिक भवन में अध्यात्म एवं आनंद विभाग के जिला नोडल अधिकारी- शिवदत्त उरमलिया के नेतृत्व में एनजीओ समर्पण आनन्द क्लब द्वारा आज दिनांक 25/09/2019 को सामुदायिक भवन बैढन में आयोजित नये एवं पुराने उपयोगी वस्तुएं लगभग 1000 कपड़े, चूड़ी – साड़ी, शर्ट – पैंट – टी शर्ट, कुर्ती, छाता, स्टील प्लेट, नमकीन – बिस्कुट इत्यादि सदस्यों द्वारा गरीब और जरूरतमंदों को वितरण किये गये ।

*चक्कर काटता रहा वृद्ध विकलांग किसी ने नही दिया ध्यान*

जिसमें सामग्री वितरण के समय सदस्यो द्वारा केवल फोटो खींचावाने में लगे रहे वहीं पर एक वृद्ध विकलांग व्यक्ति प्लास्टिक बोरी के सहारे सामुदायिक भवन में जमीन पर घिसटता हुआ इधर से उधर चक्कर काटता रहा और वृद्ध विकलांग व्यक्ति किसी को दिखायी नहीं दिया और वितरण कार्यक्रम समाप्ति के बाद वृद्ध विकलांग व्यक्ति निराश होकर सामुदायिक भवन से बाहर निकलकर घिसटते हुये पानी में भीगते हुये जाने लगे तभी पूछने पर गुस्से में बताया कि इधर से उधर जाते रहे हम पर कोई ध्यान नहीं दिया न देखा और हमको कोई सामान नही मिला और वृद्ध विकलांग का कहना है कि महिलाएं तीन से चार – बार कपड़े इत्यादि वस्तुएं ली और वितरण करने का तरीका ठीक नही रहा और वही काम कम फोटो खींचने व खिचवाने की होड़ लगी रही इसलिये वृद्ध विकलांग को भूल गये ।

*उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यात्म एवं आनन्दम विभाग जिला नोडल अधिकारी- शिवदत्त उरमलिया, महिला एवं बाल विकास अधिकारी- प्रवेश मिश्रा, समर्पण आनंद क्लब अध्यक्ष- डॉ. वीणा तिवारी, सचिव- सुब्रत झा, सहसचिव- शिल्पी पाठक, परियोजना अधिकारी- अरविन्द सिंह चंदेल, शैलेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, बाल सरंक्षण अधिकारी- नीरज शर्मा, सुनीता सिंह, पूजा जायसवाल, कल्याणी गोयल सहित अन्य समाजसेवी सदस्य व आये हुये हितग्राही महिलाये – पुरुष, बच्चे भारी संख्या में मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...