Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बिजली की ट्रिपिंग व फॉल्ट सेऔद्योगिक क्षेत्रों में 282 इंडस्ट्री को हर महीने 2.10 करोड़ का नुकसान

ग्वालियर-
बिजली की ट्रिपिंग और फॉल्ट के कारण शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर रही 152 इंडस्ट्री को हर महीने 10 लाख रुपए और बानमोर औद्योगिक क्षेत्र की 130 इंडस्ट्री को 2 करोड़ रुपए काडबरा मेभी दर्जनों इंडस्ट्री को नुक्सान नुकसान हो रहा है। उद्यमी कई बार बिजली कंपनी से फॉल्ट व ट्रिपिंग रोकने की शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण इंडस्ट्रीज एरिया में रोजाना तीन से चार बार बिजली गुल हो रही है।
बानमोर औद्योगिक क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष अरुण गौड़ के अनुसार, प्रत्येक यूनिट को हर दिन 5 हजार रुपए का नुकसान ट्रिपिंग की वजह से उठाना पड़ रहा है। ग्वालियर के तानसेन नगर, बाराघाटा व महाराजपुरा में तो एमएसएमई इंडस्ट्री हैं, इसलिए उनका नुकसान 10 लाख रुपए प्रति माह का है। लेकिन बानमोर में तो एमएसएमई के साथ ही लार्ज स्कैल की इंडस्ट्री भी हैं, इसलिए वहां नुकसान दो करोड़ रुपए प्रतिमाह तक पहुंच रहा है। एक बार बिजली ट्रिप होने से मशीन बंद हो जाती है। इससे रॉ मटेरियल फंस जाता है। मशीन साफ कर नया माल डालकर दोबारा मशीन चालू की जाती है। इसमें कई बार 30 से 45 मिनट का वक्त लगता है और रॉ मटेरियल के जम जाने से उसे फेंकना भी पड़ता है।
 
एक मिनट के लिए भी बिजली गुल होना यानी नुकसान
 
एमडी ने कहा था- औद्योगिक ट्रिपिंग करो जीरो
 
एक महीने पहले बिजली वितरण कंपनी के एमडी विशेष गढ़पाले रीजन के आठों जिलों की समीक्षा करने ग्वालियर आए थे। इस दौरान उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक और सभी महाप्रबंधकों को निर्देश दिए थे कि वे हर हाल में औद्योगिक क्षेत्रों की ट्रिपिंग को जीरो पर लेकर आएं। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उनको प्रोडक्शन में होने वाली हानि कम से कम हो। लेकिन अभी तक एमडी के इन निर्देशों का पालन नहीं हो पाया है।
 
फैक्ट्री के संचालक व बानमोर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष सुदीप शर्मा बताते हैं कि उनका प्लास्टिक बॉटल प्लांट है। एक बार ट्रिपिंग होने पर प्लास्टिक का पैट मटेरियल जम जाता है। जिसके कारण मशीन की कैप को री-स्टार्ट करना पड़ता है, जिसमें 5 से 15 मिनट तक लगते हैं। लेकिन इस दौरान करीब 5 हजार रुपए का मटेरियल खराब हो जाता है।
 
संचालक संजय शर्मा के अनुसार फॉल्ट व ट्रिपिंग से उनकी ग्राइंडिंग मशीन बंद हो जाती है। जिसे दोबारा शुरू करने में 30 से 45 मिनट का वक्त लगता है। इस दौरान गेहूं व दूसरे मटेरियल खराब होते हैं।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...