ग्वालियर- ग्राम डोंगरपुर में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व अधिकारियों का दल गठित कर दिया गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई गुरुवार को सुबह 9 बजे शुरू की जाएगी।
जानकारी के अनुसार अशोक कुमार की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 39 व्यक्तियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया है। इसके लिए एसडीएम अनिल बनवारिया, प्रदीप सिंह तोमर, पुष्पा पुषाम, तहसीलदार शिवानी पांडे, सूर्यकांत त्रिपाठी, नायब तहसीलदार महेश कुशवाह को दल में शामिल किया गया है। सभी अधिकारियों को कार्रवाई में अपने-अपने राजस्व दल (राजस्व निरीक्षक व पटवारियों) के साथ पहुंचने का निर्देश दिया गया है। कार्रवाई के साथ ही अधिकारियों को पालन प्रतिवेदन भी पेश करने के लिए कहा गया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal