ग्वालियर – रेलवे की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के लिए झांसी रेल मंडल मुख्यालय पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी दो दर्जन सांसदों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में नई ट्रेनों के संचालन तथा रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा कैसे और क्या दें, इस पर भी चर्चा होगी। यह बैठक 19 सितंबर को झांसी में आयोजित होने वाली है। झांसी रेल मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंडल सीमा में आने वाले सभी सांसदों को न्यौता भेजा गया है। ये सांसद और आला अधिकारी अपने क्षेत्रों की रेलवे स्टेशन की सुविधाओं, कमियों, खूबियों और ट्रेनों की रफ्तार पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही अपने यहां की समस्याओं को निपटाने के लिए सुझाव देंगे। बैठक में ग्वालियर सहित विभिन्न क्षेत्रों सांसद शामिल हो सकते हैं। रेलवे ने तैयारी करना शुरु कर दिया है। बैठक में भिंड से दिल्ली, भिंड से भोपाल ट्रेन चलाए जाने की मांग की जा सकती है। साथ ही आगरा से लोकमान्य तिलक की ओर जाने वाली लश्कर एक्सप्रेस प्रतिदिन किए जानें की मांग की जाएगी।
रेल मंडल झांसी-रेलवे की व्यवस्थाओं को लेकर सांसद करेंगे अधिकारियों के साथ चर्चा
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal