ग्वालियर –
सबलगढ़ में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चंबल के सटे बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने के लिए पहुंचे। शिवराज सिंह ने सबलगढ़ के बटेश्वरा गांव में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को तत्काल बाढ़ प्रभावित गांवों को राहत राशि भेजनी चाहिए। वहीं नुकसान के आंकलन के लिए सर्वे की कोई जरूरत नहीं है। 100 फीसद नुकसान मानकर 40 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया जाए।

किसान की हालत पहले ही खराब हो चुकी है। ऐसे में प्रदेश सरकार को किसानों के सभी बिजली के बिल माफ कर देने चाहिए। इसके साथ ही उनके पूरे कर्जे माफ करने चाहिए। शिवराज सिंह ने किसानों से कहा कि अगर बिजली के बिल आपको भेजे जाते हैं उन्हें नहीं भरे, सामूहिक रूप से बिलों की होली जला दें। अगर आपकी बिजली काटी जाती है तो भाजपा उसको जोड़ने का काम करेगी। महज इतना ही नहीं किसानों को आने वाली रबी फसल के लिए खाद बीज के लिए बिना ब्याज के कर्जा मुहैया कराया जाए। उन्होंने कहा कि हमने संबल योजना चलाई, बिजली के बिल माफ किए। लेकिन अब ढोल बजाकर सरकार वसूली करा रही है। इसलिए भाजपा इसके खिलाफ 20 सितंबर को आंदोलन करेगी। अगर फिर भी कमलनाथ सरकार नहीं चेती तो हम किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal