“हिम्मत समाचार”कुलदीप सिंह सन्नी/
(सिंगरौली) विंध्यनगर एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के कर्मी विनोद तिवारी उर्फ हीरा तिवारी द्वारा ग्राम चंदावल निवासी राम नरेश विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नी द्रोपति विश्वकर्मा के

घर पर आए दिन रोजाना जाकर शराब पीना मोहल्ले वासियों को गाली गलौज एवं किसी के बोलने पर उसे मारपीट करते हुए धमकी दी जाती है कि मैं जो कर रहा हूं करने दो नहीं तो द्रोपति विश्वकर्मा के द्वारा उल्टे केस में फंसा कर जेल भिजवा दूंगा,!!
ग्राम वासियों के युवकों के साथ कई बार मार पिट होने के बाद फरियादी थाने जाकर अपनी शिकायत करते है तो तो उसमें कुछ गांव के कथित भाजपा नेता थाने में पहुंचकर पुलिसिया दबाव बनाकर समझौता करावा देते हैं,।तथा
कई बार द्रोपति विश्वकर्मा द्वारा कई युवकों को फसाए जाने की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है
बताई गई जानकारी के अनुसार ग्रामवासी काफी भयभीत हैं आए दिन रोजाना गाली गलौज हल्लागुल्ला सुनकर ग्रामवासी एवं उनके बच्चो पे उसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है।जिस घटना को सहन करते करते तंग आकर महिलाएं एवं ग्रामवासी एकत्रित होकर सामूहिक रूप से रिपोर्ट तैयार कर गाली गलौज का ऑडियो वीडियो के साथ एसपी जिला सिंगरौली प्रशासन एवं एनटीपीसी परियोजना प्रबन्धन से उचित कार्रवाई की लिखित शिकायत दे कर उचित कार्यवाई की मांग की है कि मोहल्ले में शांति व्यवस्था बनी रहे,!
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal