Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भाजपा वाले बिजली कंपनी को 18 हजार करोड़ का घाटा देकर गए -सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह

ग्वालियर-

भाजपा प्रदेश को कर्ज में डुबोकर गई है। प्रदेश पर 1.93 लाख करोड़ का कर्ज है। इसमें 15 हजार का कर्ज तो ऐसा है, जो निर्माण कार्यों का बकाया है। ठेकेदार हाईकोर्ट जा रहे हैं। बिजली कंपनी को 18 हजार करोड़ का घाटा देकर गए। कोयले तक का पैसा नहीं दिया। यह बात सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने भिंड डिड़ी गांव में गौशाला के लिए भूमि पूजन के दौरान कही। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रामप्रकाश यादव, खिजर कुरैशी, डॉ राधेश्याम शर्मा, मनोज दैपुरिया, धर्मेंद्र भदौरिया पिंकी, सरपंच सोमवीर यादव मौजूद रहे।

10 सल में कराएंगे शस्त्र लाइसेंस का रिन्युवलः

मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा उनकी सरकार शस्त्र लाइसेंस के रिन्युवल की समय–सीमा बढ़ाने पर काम कर रही है। मंत्री डॉ सिंह ने कहा 10 साल में रिन्युवल होगा। रिवाल्वर, माउजर और 12 बोर बंदूक लाइसेंस के रिन्युवल की फीस भी कम होगी।

डॉ सिंह ने कहा इस संबंध में वे गृहमंत्री बाला बच्चन से 3 बार कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि कैदियों के लिए भी सुझाव दिए हैं।

उन्होंने कहा भिंड की जेल में जाओ तो आंसू भर आते हैं। 100 कैदियों में 80-85 फर्जी सजा भोग रहे हैं। मंत्री ने लहार में रेत को लेकर पूर्व में हुए हत्याकांड का हवाला देकर कहा कि उस केस में 18-20 वर्ष उम्र के युवाओं के नाम लिखा दिए गए थे। इन्हें आजीवन हुई। उन्होंने कहा रेत की लड़ाई लड़ी तो पूरी तरह से अवैध रेत बंद हो गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडौलिया, मान सिंह कुशवाह लालू, रणवीर सिंह, मनीष दैपुरिया, रवीन्द्र नरवरिया आदि मौजूद रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...