ग्वालियर
सुनारों की बगिया बहोड़ापुर के में रहने वालीं 85 वर्षीय वृद्धा की बीती रात नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले वृद्धा का साफी से गला घोंटा, जब उनकी मौत हो गई तो 1 किलो चांदी के कड़े निकालने के लिए बेरहमी से दोनों पैर काट दिए। इसके बाद चांदी के चूड़े लेकर भाग गए। जिस तरीके से वारदात हुई, उससे आशंका है कि हत्या चांदी के कड़े लूटने के उद्देश्य से ही की गई होगी। साथ ही हत्यारे संख्या में एक से अधिक रहे होंगे। परिजनों को नशेड़ियों पर शक है, क्योंकि इलाके में कुछ लोग स्मैक बेचते हैं। जिसके चलते यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। फिलहाल बहोड़ापुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन संदेहियों को भी हिरासत में लिया है। घर की दूसरी मंजिल पर दोनों बेटे और उनका परिवार था लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।
जुग्गो प|ी स्व.श्याम खटीक(85) अपने दो बेटों दिलीप और धर्मेंद्र के साथ रहती थीं। उनका बड़ा बेटा नरेश स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है, वह सिकंदर कंपू में रहता है। उनके दोनों बेटे घर के ऊपरी हिस्से में रहते हैं, जबकि वह खुद नीचे कमरे में अकेली रहती थीं। गुरुवार रात 9.30 बजे उनके बेटे ने उन्हें खाना दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। दोनों बेटे अपने परिवार के साथ ऊपर थे। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे छोटा बेटा धर्मेंद्र चाय लेकर जैसे ही उनके कमरे में पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई। उनके बिस्तर पर खून फैला था। पैर कटे थे। दोनों पंजे उनके पास ही कटे रखे थे। इसके बाद एएसपी सतेंद्र तोमर, फोरेंसिक एक्सपर्ट डाॅ.आनंद पांडे फोर्स के साथ पहुंचे। पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रात 2 बजे से पहले हुई वारदात: कमरे में एक घड़ी दीवार पर लगी थी, जो जमीन पर पड़ी मिली है। आशंका है कि हत्यारों का हाथ घड़ी में लगा होगा। घड़ी बंद मिली है, जिसमें 1.45 बज रहे थे। यानी घटना इससे पहले की ही है।
वहीं जिस तरह वारदात की गई है, उससे यह साफ है कि हत्यारे यह जानते थे कि वृद्धा नीचे कमरे में अकेली ही रहती हैं। हत्यारे अपने साथ धारदार हथियार लाए थे, इसी से उन्होंने पैर काटे। चांदी के कड़े इतने मजबूत थे कि उन्हें पैर बिना काटे उतारा नहीं जा सकता था।
लोग बोले- एक साल में तीसरी हत्या पुलिस नहीं करती कार्रवाई
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पूरे इलाके में स्मैक का नशा करने वालाें का जमावड़ा लगा रहता है। नशेड़ी क्षेत्र में चोरी, लूट की वारदात करते हैं। एक साल में यह तीसरी हत्या है। इससे पहले पंचशील नगर में दो वृद्धाओं की हत्या की गई थी। पुलिस को कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। इसी क्षेत्र में रहने वाली मोना प|ी गब्बर खान ने बताया कि गुरुवार रात उनके घर में जतिन और विशाल ने पथराव कर दिया। बहाेड़ापुर पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
बदमाशों के टारगेट पर बुजुर्गसिर्फकागजों में एक्शन प्लान
बुजुर्ग बदमाशों के सॉफ्ट टारगेट हैं। चार महीने में बुजुर्ग महिला के साथ यह चौथी वारदात है। इससे पहले तीन बुजुर्गों के साथ डकैती की वारदात हो चुकी है। हर बार घटना के बाद पुलिस सिर्फ कागजों में एक्शन प्लान बनाकर भूल जाती है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal