Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

युवक क्वारी नदी में डूबा

ग्वालियर-
भिंड में दोस्तों के साथ गणपति विसर्जन करने गया युवक क्वारी नदी में फिसल गया। जिससे युवक नदी में डूब गया। युवक को नदी में डूबने की सूचना दोस्तों ने परिजन और पुलिस को दी। सूचना पर देहात थाना प्रभारी सीपीएस चौहान मौके पर पहुंच गए। होमगार्ड टीम को बुलाकर रेस्क्यू चालू किया। लेकिन रात 7.30 बजे तक युवक का पता नहीं चला। पुलिस ने सुबह के समय युवक की खोज करने और बचाव अभियान चलाने की बात कही। जिसके बाद सुबह के समय युवक की खोज प्रारंभ कर दी गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर से लगे कुम्हरौआ निवासी रोहित पाराशर 23 पुत्र राधाचरण पाराशर गुरुवार को दोस्तों के साथ देहरा घाट पर क्वारी नदी में गणपति की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए गया था। बताया जाता है कि घाट के आसपास मिट्टी काफी चिकनी है। रोहित नदी में मूर्ति विसर्जन कर नदी से बाहर निकल रहा था।
 
इसी दौरान रोहित का पैर मिट्टी में फंस गया। नदी में बहाव होने से, रोहित का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी क की धारा में बहने लगा। रोहित को पानी में बहते देखकर साथ आए दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। दोस्तों ने नदी पर सुरक्षा के लिए लगी पुलिस और होमगार्ड टीम को सूचना की। टीम ने युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन शाम 7.30 बजे तक उसका सुराग नहीं लगा।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...