ग्वालियर-
सड़कों पर घूमने वाली गायों और नगर निगम की गौशालाओं में दिनों-दिन बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर निगम ने बरई के पास नौनंदा तालाब की भूमि पर गौ अभयारण्य बनाने का फैसला लिया है। निगम आयुक्त संदीप माकिन ने इसको लेकर एक टीम बरई पहुंचाकर जमीन का स्थल निरीक्षण करा लिया। यहां पर 141 बीघा भूमि पर गौ अभयारण्य बन जाएगा तो शहर में आवारा घूमने वाली गायों से निजात मिल सकती है। नगर निगम ने इसके लिए गौ संवर्धन बोर्ड और पशु पालन विभाग से भी सहयोग मांगा है।



नगर निगम सीमा के अंदर 10 हजार से ज्यादा गायें और सांड आवारा घूम रहे हैं। वे सड़कों पर खड़े होकर वाहनों का निकलना तक मुश्किल कर देते हैं। लड़ते-लड़ते दौड़ने लगते हैं। इससे हादसे तक शहर में हो चुके हैं। शहर से बरई के नौनंदा तालाब की दूरी 20 किलोमीटर है। यहां पर शासकीय भूमि का परीक्षण करने पिछले दिनों नगर निगम के नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान गए थे। यहां की 141 बीघा 7 बिस्वा जमीन शासकीय ही है। उक्त जमीन को कलेक्टर से मांगा गया है।
जून में भी तालाब के आस-पास हरियाली: गायों के लिए उक्त क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में हरियाली मौजूद है। तालाब के रहने से आस-पास के क्षेत्र जून के महीने में भी काफी हरा-भरा रहता है। इससे गायों को उक्त स्थल पर भोजन पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।
तालाब के अलावा 6 कुएं भी: उक्त भूमि पर बड़ा तालाब है। इसमें हमेशा पानी भरा रहता है। निगम इसके डिस्चार्ज को बंद करेगी, इससे पानी तालाब में ही रुका रहेगा। यहां पर 6 कुएं भी सरकारी भूमि पर मौजूद हैं। गौ अभयारण्य के लिए भूमि के चारों तरफ तार फैंसिंग की जाएगी, जिससे गायें आस-पास के गांवों में नहीं पहुंचे। हालांकि उक्त भूमि के चारों तरफ 5 से 7 किलोमीटर एरिया में कोई खेत तक नहीं है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal