Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ग्वालियर-झांसी हाइवे पर निर्माणएजेंसी की लापरवाही मनमानी से लग रहा जाम ,सड़क चलने लायक नहीं बनती कम्पनी,गहरे गडडे कीचड़ से महीनो से स्थानीय लोग जूझ रहे

ग्वालियर-
डबरामेंग्वालियर-झांसी हाइवे पर निर्माण कार्य डबरा शहर के लोगों के लिए फिलहाल परेशानी बना हुआ है। यहां वाहन आए दिन जाम में फंस रहे हैं। कभी सुबह, तो कभी दोपहर तो कभी रात यहां जाम लग जाता है। मंगलवार को भी यही हालात देखने को मिले। रामगढ़ की पुलिया के पास एक ट्रक खराब होने के कारण जाम लग गया। इसके बाद करीब एक से डेढ़ हजार वाहनों की कतार लग गई।
 
शहर के सिंधिया तिराहे से लेकर पिछोर तिराहे तक भारी वाहनों सहित शहर के लोग जाम में फंसे रहे। जहां एक ट्रक खराब हुआ था, वहां से वाहन रेंग-रेंगकर निकल रहे थे। सोमवार को भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा था। बताया गया कि देर रात को लगा जाम अलसुबह खुल पाया। इस तरह की समस्या झांसी ग्वालियर हाइवे पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते आ रही है। जहां वन साइड निर्माण चल रहा है, दूसरी साइड को खोला गया है। वहां से वाहनों का आवागमन चल रहा है।
 
रात को भूसा के ट्रैक्टर लगाते हैं जाम
 
भूसा से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली अक्सर रात के समय निकलते हैं। भूसा भरा होने के कारण जगह नहीं बचती। इस कारण जाम लग जाता हैं। दो चार नहीं, बल्कि दर्जनों भूसा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निकलती हैं। अभी बारिश का भी मौसम चल रहा है। पिछले दो दिन हुई बारिश के चलते हाइवे पर गहरे गड्ढों में पानी भर गया है और रास्ते पर दलदल होने से कीचड़ जमा हो गया हैं। जहां से दो पहिया वाहनों को निकलने में खासी परेशानी होती है। इस जाम से बचने के लिए बस या लोडिंग वाहन शहर की तंग गलियों से होकर गुजरते हैं। इस कारण शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है।
 
हमारी पूरी कोशिश रहती है कि जाम नहीं लग पाए। इसके लिए हमने जवान भी तैनात कर रखे हैं। हाइवे का काम चल रहा है, इसलिए सिंगल साइड से वाहन निकाल रहे हैं। जब कोई वाहन खराब हो जाता है या फंस जाता है तो जाम लग जाता है।
 
– यशवंत गोयल, टीआई, थाना डबरा।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...