Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हस्तिनापुर स्वास्थ्य केंद्रःएसडीएम ने पकड़ीं एक्सपायर्ड दवाएं-इंजेक्शन, स्टोर कीपर बोला-फेंक नहीं पाया

ग्वालियर-

एसडीएम पुष्पा पुषाम मुरार ग्रामीण ने  हस्तिनापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान बीएमओ मरीजों को देख रहे थे और जब स्टोर और आंगन चेक किया तो एक्सपायर्ड दवाओं की भारी मात्रा पाई गईं। एसडीएम ने एक्सपायर्ड दवाओं को रखे जाने का कारण पूछा तो स्टोर कीपर ने कहा कि काम की अधिकता के कारण दवाओं को डिस्पोज नहीं कर सका। एसडीएम को स्टोर कीपर का तर्क बेबुनियाद लगा और उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण कर मरीजों से भी बात की। एक्सपायर्ड दवाओं में इंजेक्शन भी शामिल थे। पूरी एक्सपायर्ड दवाओं को जब्त कर स्टोर कीपर के सुपुर्द किया गया और हस्ताक्षर कराए गए।

एसडीएम पुष्पा पुषाम ने बताया कि  वे हस्तिनापुर में होने वाले आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पहुंची थी। यहां रास्ते में उन्होने हस्तिनापुर स्वास्थ्य केंद्र देखा और अचानक अंदर निरीक्षण को पहुंच गईं। यहां दिव्यांग मरीजों के कक्ष में एक्सपायर्ड दवाएं मिलीं। एसडीएम ने सभी कार्टन को खोलकर देखा और दवाओं के रैपर पढ़े। इसमें बैच नंबर और एक्सपायरी डेट देखी तो तीन तीन माह पहले ही दवाएं एक्सपायर हो चुकीं थीं। स्टोर रूम में आर्सुनेट इंजेक्शन एक्सपायर पाया गया। 10 पैकेट यह इंजेक्शन रखे मिले। ऑर्मिडोजोल टैबलेट के 48 पैकेट मिले जो कि एक्सपायर थे। आयरन टैबलेट,सीरप सहित गर्भ निरोधक सामग्री भी एक्सपायर मिली। स्टोर कीपर बनवारी यादव का दवाओं को स्टोर रखने का जिम्मा है और एसडीएम के सवाल पर बनवारी कोई ठोस जवाब नहीं दे सके।

कलेक्टर को जाएगी रिपोर्ट

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर में एक्सपायरी दवाएं मिलीं हैं। मरीजों की संख्या तो ठीक मिली और बीएमओ मौके पर थे। स्टोर कीपर ने कार्य की अधिकता होने का तर्क दिया है। कलेक्टर सर को रिपोर्ट दी जाएगी।

पुष्पा पुषाम,एसडीएम,मुरार ग्रामीण

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...