Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जेयू में 4 घंटेविद्यार्थी परिषद छात्रों का हंगामा, तालाबंदी कर अधिकारियों की नेम प्लेट पर स्याही पोती

 

ग्वालियर- जीवाजी यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने4 घंटे हंगामा किया। परीक्षा परिणाम तैयार करने पर वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की मांग को लेकर उन्होंने तालाबंदी की। दो अधिकारियों के कक्षों के बाहर लगी नेम प्लेट पर स्याही पोत दी। थोड़ी ही देर में पुलिस पहुंच गई। बाद में आंदोलन उन्होंने सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

संगठन के गौरव मिश्रा, अमन, प्रिया राठौर, अनमोल व्यास के साथ करीब दो दर्जन कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे जेयू पहुंचे। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक प्रो. केएस सेंगर से कहा कि एक सैकड़ा से ज्यादा परीक्षाओं के रिजल्ट अटके हैं। वे बुधवार आए थे तब कहा था कि जल्द परिणाम घोषित कर देंगे। प्रो. सेंगर ने बताया कि 9 परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर देंगे। यह सुनकर छात्र आक्रोशित हो गए और रिजल्ट तैयार करने वाली नागपुर की फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की।

कर्मचारी अंदर, बाहर ताला

हंगामा करते हुए छात्र प्रशासनिक भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित कंपनी को दिए कक्ष में पहुंचे और ताला लगा दिया। अंदर कर्मचारी थे। इसलिए वे सकते में आ गए। हंगामा करते हुए छात्र कुलपति कक्ष तक जा पहुंचे। वहां धरना देकर नारेबाजी करते रहे। प्रभारी कुलपति प्रो. एके श्रीवास्तव व रजिस्ट्रार डॉ. आईके मंसूरी ने उन्हें समझाया लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे।

स्याही से पोत दी नेम प्लेट

हंगामा कर रहे छात्र गैलरी में घूमने लगे। उन्होंने स्यायी निकालकर प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ.आईके मंसूरी तथा डीसीडीसी प्रो. डीडी अग्रवाल के कक्ष के बाहर लगी नेम प्लेट पर काली स्याही फेंक दी। इसकी खबर अधिकारियों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई। अधिकारियों ने छात्रों को समझाया कि रिजल्ट घोषित करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। लेकिन छात्रों ने उनकी बात नहीं सुनी। शाम 4 बजे जेयू में शोकसभा के बाद छुट्टी कर दी गई। इस पर छात्रों ने सोमवार तक के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया।

डीएसओ छात्राओं ने एडी को दिया ज्ञापन

केआरजी कॉलेज की छात्राओं की फीस वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को आल इंडिया डीएसओ छात्र संगठन ने मोतीमहल पहुंचकर उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक प्रो.एमआर कौशल को ज्ञापन दिया। छात्राओं का कहना था कि कॉलेज प्रबंधन उत्तरपुस्तिकाओं के पुर्नमूल्यांकन(री-वेल्युएशन) की फीस बढ़ाने जा रहा है। ऐसा करना छात्राओं के हित में नहीं होगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...