ग्वालियर -प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोम पाताली हनुमान मंदिर के पास पेड़ गिरने से कलावती नामक महिला घायल महिला को लेकर जयारोग्य अस्पताल पहुंचे

वहां से गुजर रहे प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर महिला को लेकर जयारोग्य अस्पताल पहुंचे। ताेमर को ट्रॉमा सेंटर में न स्ट्रेचर मिला और न ही घायल काे अटेंड करने वाले कर्मचारी। उन्हाेंने अपने निजी स्टाफ की मदद से महिला को भर्ती कराया। इसके बाद मंत्री आईसीयू का निरीक्षण करने गए।
यहां एक वृद्ध मरीज के परिजनों ने मंत्री काे बताया कि सीटी स्कैन के लिए मरीज को ले जाना है। लेकिन यहां न वार्ड बॉय है न स्ट्रेचर। इस पर मंत्री बिफर गए। उन्होंने डीन डॉ. भरत जैन और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक मिश्रा से पूछा- कितने वार्ड बॉय हैं? डीन ने कहा, हाइट्स कंपनी की ओर से 27 वार्ड बॉय कार्यरत हैं। लेकिन मौके पर एक भी नहीं मिला। इस पर मंत्री ने हाइट्स और बीवीजी कंपनी के अफसरों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
हाईट्स कंपनी के इंजीनियर नहीं दे पाए जवाब तो मंत्री ने टीआई से कहा- इन्हें गिरफ्तार करो : मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हाइट्स कंपनी के साइट इंजीनियर दिनेश नकाते को बुलाकर वार्ड बॉय का ड्यूटी चार्ट मांगा। वे नहीं दे पाए तो मंत्री ने कंपू टीआई विनय शर्मा से कहा कि इन्हें गिरफ्तार करो। मंत्री के निर्देश के बाद साइट इंजीनियर दिनेश नकाते, व डिप्टी मैनेजर राजेंद्र कुमार को पुलिस पकड़कर ले गई। लेकिन, बाद में थाने से छोड़ दिया
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal