ग्वालियर-
जिले में पीआईयू के अंतर्गत लगभग 800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट प्रचलन में हैं। इनमें से कुछ प्रोजेक्ट जगह व बजट की कमी के कारण रुके हैं, वहीं कुछ प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिन्हें खुद पीआईयू के अफसर ही पलीता लगाने में लगे हुए हैं। वर्तमान में 62 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जिनमें निर्माण की गुणवत्ता से लेकर भुगतान के विवाद के चलते शिकायतें हुई हैं। इसमें जीवाजी यूनिवर्सिटी का मल्टी आर्ट कॉम्प्लेक्स, हाईस्कूल नौगांव और हाईस्कूल पुट्टी शामिल है।
मल्टी आर्ट कॉम्प्लेक्स के निर्माण की मॉनीटरिंग करने वाले इंजीनियरों ने पहले तो कंस्ट्रक्शन पर नजर नहीं रखी और बाद में खुद ही आपत्तियां लगा दीं। इसी प्रकार सरकारी के बजाय निजी भूमि पर 42 लाख रुपए से अधिक राशि से कंस्ट्रक्शन कराया, जिसके चलते अब ये प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है। अब यहां ठेकेदार ने भी काम करने से इनकार कर दिया है। हाल ही में इस मामले की शिकायत पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और अतिरिक्त परियोजना संचालक संजय मस्के के पास पहुंची है। अब इस मामले में पीआईयू के अफसर संबंधित इंजीनियरों से रिकवरी की कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
इंजीनियरों से रिकवरी करेंगे
कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर हमें शिकायतें मिली हैं। इन्हें हम चेक करा रहे हैं। जिन प्रोजेक्ट्स में इंजीनियरों की गलती के कारण ज्यादा या गलत निर्माण हुआ है, उसके लिए हम संबंधित विभाग से एक बार अप्रूवल मांग रहे हैं। यदि अप्रूवल नहीं मिलता है, तो हम संबंधित इंजीनियरों से भुगतान की राशि की रिकवरी कराएंगे। जिन लोगों के भुगतान रोके जाने की बात है, तो हम पेमेंट की प्रक्रिया भी तेज कर रहे हैं, ताकि प्रोजेक्ट का काम रुके नहीं। संजय मस्के, अतिरिक्त परियोजना संचालक पीआईयू
इन प्रोजेक्ट्स को लेकर छिड़ा हुआ है विवाद
केस-1
प्रोजेक्ट-श्रमोदय विद्यालय महाराजपुरा
स्थिति-पीआईयू ने वर्ष 2015 में लगभग 49 करोड़ रुपए के बजट से स्कूल बिल्डिंग और रेजीडेंशियल ब्लॉक का निर्माण शुरू कराया था। अगस्त 2018 तक लगभग 37 करोड़ रुपए के काम हो गए और स्कूल संचालन भी शुरू कर दिया गया। अब यहां एक ब्लॉक का निर्माण और होना है, लेकिन इंजीनियरों ने अभी तक के काम का एक साल से पेमेंट नहीं किया है। इसके चलते 10 करोड़ रुपए की लागत का निर्माण रुका हुआ है।
करोड़ रुपए है लागत
हम दोषियों पर कार्रवाई करेंगे
यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैं ग्वालियर में अफसरों से इस मामले की जानकारी लेता हूं। हम इस संबंध में दोषी इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। विजय वर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीआईयू
अब सुनें ठेकेदारों की बात
पहले ज्यादा काम कराया, अब पैसा रोक लिया
इंजीनियरों ने भरोसे में रखकर 1.12 करोड़ रुपए का काम करा लिया। जब पेमेंट मांगा, तो पता चला कि अप्रूवल सिर्फ एक करोड़ की ही है। पीआईयू ने मुझे भुगतान करने से इनकार कर दिया, तो मैंने पीडब्ल्यूडी मंत्री से शिकायत की। अब अफसर आश्वासन दे रहे हैं कि जल्द पेमेंट हो जाएगा। कैलाश राजपूत, ठेकेदार शासकीय हाईस्कूल पुट्टी
हमने एक साल पहले कर दिया हैंडओवर का दिया भवन
हमने लगभग 37 करोड़ रुपए का निर्माण कर बिल्डिंग हैंडओवर कर दी। फाइनल पेमेंट एक साल से अटका है। अफसर आश्वासन दे रहे हैं कि भुगतान जल्द हो जाएगा। हमने इसी रेट में अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण का प्रस्ताव भी दिया है, लेकिन अभी इसका निर्णय नहीं हुआ है। आरएन सिंह, ठेकेदार, श्रमोदय विद्यालय महाराजपुरा
हमारी तरफ से मल्टी आर्ट कॉम्प्लेक्स तैयार है
यूनिवर्सिटी और पीआईयू ने जो आपत्तियां लगाई थीं, उनकी जांच राज्यपाल ने भी करा ली है। हमने कॉम्प्लेक्स उसी ड्रॉइंग के आधार पर तैयार किया है, जो पीआईयू ने दी थी। अब वे ही आपत्तियां लगा रहे हैं। हमारी तरफ से कॉम्प्लेक्स तैयार है और हमने हैंड�ओवर के लिए भी कहा है। ध्रुव कुमार, ठेकेदार मल्टी आर्ट कॉम्प्लेक्स जेयू
केस-2
प्रोजेक्ट-मल्टी आर्ट कॉम्प्लेक्स जेयू
स्थिति-इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण अगस्त 2015 में शुरू किया गया था और अगस्त 2017 तक प्रोजेक्ट पूरा किया जाना था। पहले इसकी लागत 14 करोड़ रुपए थी, लेकिन लेटलतीफी के कारण यह राशि बढ़कर 23 करोड़ रुपए हो गई। इसे अंतिम रूप से फरवरी 2019 में हैंड”वर किया जाना था, लेकिन मॉनीटरिंग करने वाले पीआईयू के इंजीनियरों ने 27 खामियां बता दीं, जबकि ठेकेदार अपनी तरफ से काम पूरा होने का दावा कर रहा है। इसके चलते हैंडओवर की प्रक्रिया रुकी हुई है।
करोड़ रुपए है लागत
केस-3
प्रोजेक्ट-शासकीय हाईस्कूल नौगांव
स्थिति-इस प्रोजेक्ट के लिए जिला प्रशासन ने वर्ष 2017 में छह हजार वर्गफीट जमीन आवंटित की थी, लेकिन पीआईयू के इंजीनियरों ने सरकारी के बजाय निजी जमीन पर 42.65 लाख रुपए खर्च कर बिल्डिंग का स्ट्रक्चर तैयार करा दिया। भू-स्वामी ने आपत्ति लगाकर जमीन के विनिमय की मांग की, तो इंजीनियरों ने निर्माण पूरा कराने के प्रयास किए। अब ठेकेदार प्रोजेक्ट की लागत बढ़ने की बात कहकर निर्माण से इंकार कर रहा है।
करोड़ रुपए है लागत
केस-4
शासकीय हाईस्कूल पुट्टी, डबरा
लागत-1 करोड़ रुपए
स्थिति-इस प्रोजेक्ट के लिए वर्ष 2017 में काम शुरू किया गया था। निर्माण छह माह में पूरा किया जाना था, लेकिन छह हजार वर्गफीट जगह न मिलने के कारण यह काम एक साल में पूरा हो पाया। पीआईयू के इंजीनियरों ने ठेकेदार से 1.12 करोड़ रुपए के काम करा लिए। अब बाकी राशि के भुगतान को लेकर पीआईयू के अफसरों और ठेकेदार के बीच विवाद की स्थिति बन गई है। इस मामले की शिकायत पीडब्ल्यूडी मंत्री व अतिरिक्त परियोजना संचालक के पास पहुंची है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal