Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

केन्द्र सरकार और जनता के बीच विश्वास नहीं, भय का वातावरण बन गया है पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

 
 
ग्वालियर- भाजपा हर व्यापारी को चोर समझ रही है, उनके पीछे जांच एजेंसियों की भीड़ लगा दी है। केन्द्र सरकार और जनता के बीच विश्वास नहीं, भय का वातावरण बन गया है।आर्थिक मंदी का देश में भीषण माहौल बन गया है। जीडीपी को 9.5% से 5% पर ला दिया है। आज हर आदमी 1-1 रुपए के लिए बहस कर रहा है, लेकिन यह उनकी गलती नहीं, क्योंकि उनकी इतनी आमदनी नहीं रही। केन्द्र सरकार को घेरते हुए यह बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चैंबर भवन में कहीं। शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा करने यहां व्यापारी-उ
द्योगपतियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी।
केन्द्र सरकार और जनता के बीच विश्वास नहीं, भय का वातावरण बन गया है
भाजपा हर व्यापारी को चोर समझ रही है, उनके पीछे जांच एजेंसियों की भीड़ लगा दी है
सिंधिया ने कहा कि ऐसा कोई भी कारण नहीं है कि भारत, चीन और अमेरिका जैसे देशों से आगे न निकल पाए। बैठक में विधायक प्रवीण पाठक व मुन्नाालाल गोयल शामिल रहे।
 
सरकार के गाड़ियां खरीदने से नहीं होगी ऑटो सेक्टर में वृद्धि
 
केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए सिंधिया ने कहा, आम बजट के बाजार की स्पष्ट प्रतिक्रिया दिख रही है। ऑटो मोबाइल सेक्टर के हाल खराब हैं, इससे उबरने के लिए वित्तमंत्री ने यह घोषणा कर दी कि सरकार अब गाड़ियों की खरीदी करेगी। लेकिन यह समझने की जरूरत है कि केवल सरकार द्वारा गाड़ियां खरीदने से ऑटो सेक्टर में वृद्धि नहीं होगी।
 
निवेशकों ने बड़ा सोचने के बजाय दायरे में रहना सीखा
 
सिंधिया ने कहा कि मैं अर्थशास्त्र का विद्यार्थी रहा हूं। आज निवेशक में विश्वास की कमी आई है। उद्योगपति को खुद पर तो भरोसा है, लेकिन कार्रवाई का डर उसे सताने लगा है। ऐसे में निवेशक बड़ा सोचने के बजाय दायरे में रहने में ही भलाई समझ रहा है कि कहीं उसके दरवाजे पर जांच एजेंसियों की भीड़ न लग जाए। आज ग्वालियर में ढेरों इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जहां से बच्चे डिग्री लेकर घर में पड़े हुए हैं, उनके लिए नौकरियां नहीं हैं।
 
मैं आपका हर काम कराऊंगा, कैसे करवाऊंगा यह मेरी हैडिक है
 
चैंबर अधिकारियों ने बैठक में सिंधिया के सामने शहर के विकास से जुड़े 31 बिंदुओं को सामने रखा। इस दौरान चैंबर अध्यक्ष विजय गोयल ने 6 महीने में एक बार सिंधिया से चैंबर आने का आग्रह किया। वहीं मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल ने चैंबर पदाधिकारियों को 3 महीने में एक बार महल बुलाने का आग्रह किया। इस पर ज्योतिरादित्य ने कहा कि हर महीने चैंबर के साथ बैठक होना चाहिए। मेरा काम आपका काम करवाना है, कैसे करवाऊंगा यह मेरी हैडिक है। शहर में नैरोगेज को लोकल ट्रेन की तरह चलाने की मंजूरी रेलवे से नहीं मिलने की बात सिंधिया ने कही।
 
केंद्र में कांग्रेस थी तब शहर को हवाई सेवा से जोड़ा
 
सिंधिया ने कहा कि जब केन्द्र में कांग्रेस और राज्य में भाजपा सरकार थी तब भी ग्वालियर को हवाई सेवा से जोड़ा और ग्वालियर को एयरबस सेवा उपलब्ध कराई जो कि प्रतिदिन संचालित होती थी। अब छोटे विमान हैं, वह भी सप्ताह में तीन दिन के लिए। कांग्रेस शासनकाल में ग्वालियर को हर साल एक ट्रेन मिल जाती थी, कई गाड़ियों को मैंने ग्वालियर अंचल के लिए चलवाया, अब ऐसा नहीं हो रहा।
 
‘सराफा व्यापारियों पर दर्ज मामले खत्म हों’
 
बैठक में चैंबर अध्यक्ष विजय गोयल ने सिंधिया से मांग की कि एक्साइज ड्यूटी को लेकर स्वर्ण व्यापारियों ने देशव्यापी आंदोलन किया था। ग्वालियर के व्यापारियों ने शांतिपूर्ण आंदोलन किया था, लेकिन फिर भी उन पर मामले दर्ज कर लिए गए जिनमें कुछ चैंबर पदाधिकारी भी शामिल हैं। ऐसे में इन मामलों को खत्म करने का प्रयास किया जाए।
 
मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल ने कहा, शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अधिकारियों का फोकस केवल महाराज बाड़े पर है, उसे पेडेस्टल जोन बनाने की बात की जाती है, यह नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने व्यापार मेले में वाहनों पर आरटीओ छूट दिलाने के लिए सिंधिया के प्रति आभार जताया। अग्रवाल ने कहा कि इस छूट के कारण व्यापार मेले का 70 करोड़ का व्यापार 700 करोड़ में बदल गया। वहीं सोनचिरैया अभ्यारण को डी-नोटिफाई कराने, ग्वालियर को मेट्रोपॉलिटन सिटी में शामिल कराने समेत अन्य के लिए प्रयास करने हेतु सिंधिया का आभार चैंबर ने व्यक्त किया।
 
ये प्रमुख बिंदुओं का चाहा समाधान
 
-एबी रोड का निर्माण, विगत 40 सालों से लंबित है, जल्द निर्माण किया जाए।
 
-डीआरडीओ को महाराजपुरा क्षेत्र में शिफ्टिंग हेतु निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराई जाए।
 
-नैरोगेज ट्रेन को शहर के अंदर लोकल ट्रेन के रूप में संचालित किया जाए।
 
-नार्वे सरकार द्वारा प्रदेश में स्थापित किए जाने वाले ग्रीन डेटा सेंटर व सोलर प्लांट की स्थापना घाटीगांव-मोहना क्षेत्र में की जाए।
 
-शहर में ई-बस सेवा शुरू हो।
 
-गोला का मंदिर से पुरानी छावनी मार्ग को फोर लेन किया जाए।
 
-स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आधुनिक फायर स्टेशन की स्थापना की जाए।
 
-स्मार्ट सिटी में शहर के बड़े भाग को शामिल किया जाए।
 
-नवीन लोहा मंडी की स्थापना में आ रही रुकावटें खत्म हों।
 
-स्वर्ण रेखा नदी के दोनों ओर रोड का निर्माण किया जाए।
 
-दाल बाजार की स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाए।
 
-ड्रायर फ्रूट्स पर मंडी शुल्क न लगाया जाए।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...