ग्वालियर-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की खींचतान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर लगाए नमंत्री उमंग सिंघार के आरोपों के बीच वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने प्रदेश की कमलनाथ सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- 15 साल के कठिन परिश्रम के बाद सरकार लौटी है, ये ध्यान रहे
सिंधिया ने ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार को स्वतंत्र होकर काम करना चाहिए। इसमें किसी का भी हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। वनमंत्री उमंग सिंघार की दिग्विजय पर लगाए गए आरोप पर सिंधिया ने कहा कि कमलनाथजी को उमंग सिंघार की बात सुनना चाहिए। यदि आरोप गंभीर हैं तो इनकी जांच होनी चाहिए।
सिंधिया का कहना है कि उमंगजी ने जो मुद्दे उठाए हैं, उसको सुनना चाहिए। मुख्यमंत्री को इस विषय पर दोनों पक्षों को बैठाकर समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 साल की कड़ी मेहनत के बाद कांग्रेस का शासन आया है, जबकि अभी 6 महीने भी नहीं हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस से लोगों की विकास को लेकर कई अभिलाषाएं हैं। सिंधिया के अनुसार मतभेद हो रहे हैं तो मुख्यमंत्री का दायित्व है कि दोनों पक्षों को बैठा लें और उनमें सुलह कराएं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal