बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी माह सितंबर में पोषण माह का आयोजन किया जाता है जिसके तारतम्य में सिंगरौली शहरी में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी एवं परियोजना स्तर पर किया जा रहा है।

दिनांक 03/09/2019 एवं 04/09/2019 को क्रमश: परियोजना कार्यालय शहरी एवं आंगनबाड़ी केन्द्र नवजीवन बिहार सेक्टर -2 में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे परियोजना कार्यालय में आंगनबॉडी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों का उन्मुखीकरण किया गया और कार्यकर्ताओं को पोषण जागरूकता के सबंध में शपथ ग्रहण कराया गया एवं उनको पोषण परिचर्चा, पोषण थाली व खान-पान संबंधी की संमझाइस दी गयी ।
वही तिरंगा थाली का प्रदर्शन कर उसके महत्व से अवगत कराया गया और आंगनबाड़ी अंतर्गत समस्त हितग्राहियों खासतौर पर गर्भवती, धात्री माताओं व कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को पोषणयुक्त भोजन ग्रहण करने हेतु समझाईस प्रदान की गयी।
कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी- शैलेन्द्र साकेत द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में पर्यवेक्षक- सरोज सोनमानी, शैव्या दुबे, विभा सिंह एवं बीपीए वरूण सेन व नील कमल गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal