बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय के पूरे शहर में काली मां मंदिर रोड – आदर्श सोनी कटरा – बिलौंजी – ताली – गनियारी सहित अन्य स्थानों पर बड़े हर्षोउल्लास के साथ पंडाल व लाइटिंग के साथ सजा – सँवारकर श्री गणेश पूजनोत्सव मनाया जा रहा है ।

जिसमें प्राकृतिक आपदा के बाद भी “श्री गजानन पूजनोत्सव परिवार”द्वारा आयोजित पंडाल में आज पहला दिन बैढन के काली मां मंदिर रोड के पंडाल में भाव – भक्ति में आमजन मानस उमड़ा और भारी भीड़ दिखा ।
वही बताते है कि “श्री गजानन पूजनोजत्व समिति”द्वारा आज पूजा पाठ कार्यक्रम प्रारम्भ होकर 06 सितम्बर को राधा अष्टमी व भव्य झाँकी दर्शन होगा और 11 सितम्बर 2019 को महायज्ञ – हवन पूजन का कार्यक्रम है एवं महाप्रसाद भण्डारा दोपहर 02:00 बजे से होगा, वही महाआरती 551 थाल सायं 07:00 बजे 12 सितम्बर को शोभायात्रा निकाली जायेगी।
श्री गजानन पूजनोत्सव परिवार अयोजन समिति ने आम जनमानस से अपील की है कि भारी संख्या में पहुंचकर श्री गणेश पूजनोत्सव में पहुँचकर पूजा – पाठ में सम्मलित होवे भक्ति – भाव का आनन्द उठावे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal