Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

धारा 363, 366 व 344 का आरोपी गिरफ्तार।

सिंगरौली/मोरवा /गोरबी चौकी द्वारा विगत दिनांक 16.05.19 को फरियादी सुखलाल साकेत पिता स्व. छोटा साकेत निवासी गोरबीबस्ती द्वारा चौकी गोरबी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि विगत दिनांक 14.05.19 से नाबालिक लड़की लापता है जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कही ले गया है। फरियादी कि रिपोर्ट पर गोरबी पुलिस अपराध क्रमांक 223/19 धारा 363 के तहद मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। अपह्रत लड़की की त्वरित दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में मोरवा

अनुविभागीय अधिकारी डॉ. कृपाशंकर द्विवेदी के मार्गदर्शन में मोरवा निरीक्षक नागेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित की गई*। गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुये

साइबर सेल कि मदद से अपह्रता नाबालिक लड़की को इंदौर से दस्तयाब किया गया तथा आरोपी को दिनांक 01.09.19 को गिरफ्तार किया गया, आरोपी राहुल बामनिया पिता कैलाश बामनिया उम्र 25 वर्ष निवासी कजलाश थाना जावर जिला सिहोर को न्यायालय समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, सउनि संपत तिवारी, प्रधान आरक्षक अरूण सिह, मोहनलाल प्रजापति, आरक्षक कियामुद्दीन अंसारी तथा साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...