ग्वालियर। शासकीय दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान भी मिलना चाहिए।
कलेक्टर अनुराग चौधरी ने नई पहल प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को माह में एक बार परिवार सहित कलेक्ट्रेट में बुलाकर चाय के साथ चर्चा की जाएगी। उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों का उल्लेख उनके परिवार के सामने भी किया जाएगा। अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर अनुराग चौधरी ने यह बात कही। वहीं बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कोरे कागज दिए और उनकी ग्वालियर को लेकर प्राथमिकताएं,विजन,सोच,उनका योगदान सहित विभिन्न बिंदुओं पर जवाब लिखवाए। एसडीएम मुरार पुष्पा पुषाम ने सभी बिंदुओं पर यह भी लिखा कि वे अपने व्यस्त शिडयूल में से भी बच्चों के लिए खुद ही खाना बनाती हैं। वहीं डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर ने लिखा कि उनके पास बच्चों के लिए टाइम नहीं बचता है। स्मार्ट सिटी सीईओ ने लिखा कि वे बच्चों के साथ मूवी देखते हैं।शासकीय दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करने वाले अधिकारियों ,कर्मचारियों को सम्मान भी मिलना चाहिए- कलेक्टर अनुराग चौधरीबैठक में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के साथ साथ अपने शहर के विकास में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अधिक से अधिक योगदान हो, इस पर भी विस्तार से चर्चा कर दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत शिवम वर्मा, एडीएम टीएन सिंह, अपर कलेक्टर किशोर कान्याल, अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह सहित जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। साल में सात दिन छुटटी पर घूमने जाएं कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से यह भी कहा कि साल में एक बार कम से कम 7 दिन का अवकाश लेकर परिवार सहित घूमने भी सबको जाना चाहिए। अवकाश का समय ऐसा निर्धारित किया जाना चाहिए, जिस समय उनके शासकीय दायित्वों के निर्वहन में कोई दि-त नहीं आ रही है। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जनवरी में चेक करेंगे कलेक्टर बैठक में कोरे कागजों में सभी अधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताएं और रूटीन को लिखा। सभी एसडीएम ने अपने अपने रूटीन लिखे और सभी विभाग प्रमुखों ने भी सुबह से शाम का रूटीन लिखा। विद्यादान योजना और हरियाली के प्रयासों को भी लिखा। एसडीएम आरके पांडेय ने पौधरोपण और स्कूल में पढ़ाने का जिक्र किया। इन सभी प्राथमिकताओं को कलेक्टर एक जनवरी को चेक करेंगे। वहीं मोतीझील से नैरोगेज चलाने की प्लानिंग पर मोतीझील से ग्वालियर तक के ट्रैक के बगल से ट्रैफिक रोड पर भी चर्चा की गई।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal