ग्वालियर-
शासन की ओर से डबरा एसडीएम आईएएस जयति सिंह का मुरार सर्किल में तबादला होने और डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद युनूस कुर्रेशी की जिले में आमद के बाद कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कार्यविभाजन आदेश जारी किए हैं।

नए आदेश के तहत ग्रामीण सर्किल एसडीएम राघवेंद्र पांडेय को अब डबरा एसडीएम बनाकर भेजा गया है। वहीं मुरार एसडीएम पुष्पा पुषाम को ग्रामीण एसडीएम बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद युनूस कुर्रेशी को लोक सूचना अधिकारी,आरएम शाखा, ई गर्वेनेंस, शिकायत शाखा,टीएल,जनसुनवाई आदि शाखाओं का चार्ज दिया गया है। वहीं ज्वाइंट कलेक्टर विनोद भार्गव को भू-अर्जन,वित्त,माफी,जेसी,लैंड रिकॉर्ड,विभागीय जांच,पुर्नवास आदि शाखाओं का चार्ज दिया गया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal