बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय बैढन शहर में बड़े भव्य रूप से मां काली मंदिर रोड पार्किंग में श्री गणेश उत्सव मनाया जाता आ रहा है वही कल दिनांक 02/09/2019 को दोपहर में तेज आंधी तूफान भारी बरसात के बीच बना श्री गणेश पंडाल पूरी तरह से गिरने से बाहर से ऐसा लग रहा था कि श्री गणेश प्रतिमा दब गयी थी और खंडित होने की संभावना जतायी जा रही थी लेकिन पंडाल का मलवा जब हटाया गया तो देखा गया की मूर्ति सुरक्षित थी ।

वही आज *”जय गजानन परिवार” के द्वारा बताया गया कि उक्त पंडाल तेज आधी तूफान व बरसात होने की वजह से पंडाल गिरने से लाइट डेकोरेशन – साउंड सिस्टम – टेबल – कुर्सी इत्यादि टूट – फुट गये थे वही श्री गजानन पूजनोत्सव परिवार ने सामान्य रूप से स्थानीय व्यापारियों से नेक कार्य मे सहयोग प्रदान करने की अपील की है ।
वही बताते है कि ईश्वर में आस्था रखने वालो का कहना है कि प्रभु की माया कहे या ईश्वर की शक्ति श्री गणेश जी पंचमुखी प्रतिमा सहित रिद्धि – सिद्धि की प्रतिमा इतने तेज आंधी तूफान बारिश के बाद भी पूरी तरह से सुरक्षित है ।
आज भी अच्छे कार्य करने वालो का भगवान जरूर साथ देते हैं।
*”जय गजानन पूजनोत्सव परिवार”* द्वारा वही पर दूसरा पंडाल बनाकर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य एवं उत्साह के साथ कल दिनांक 04/09/2019 को शाम को पूजन पाठ प्रारंभ कर दिया जायेगा और भक्तो से अपील है कि पूजा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचे ।
“बढ़ता कारवाँ” परिवार की तरफ से जय श्री गजानन पूजनोत्सव की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाये ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal