बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक -अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में अनाज का कालाबाजारी कर रहे व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने धर – दबोचा ।

वही बताया जा रहा कि थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम – काम गाँव मे शा. उचित मूल्य की दुकान में गरीबो को मिलने वाले अनाज का कालाबाजारी किया जा रहा था जिस पर एक टीम गठित कर रवाना किया गया सूचना के आधार पर संतराम के घर में तलाशी ली गयी जहां पर 12 बोरी चना शा. उचित मूल्य की दुकान का रखा हुआ था जिसे चने को जप्त कर आरोपी संतराम और कोटेदार – जैनुल आबेदीन एवं जमुना वैश्य के खिलाफ थाना बैढन में अपराध कायम कर विवेचना में लिया जिसमें एक आरोपी संतराम को गिरफ्तार किया गया फरार आरोपियों की तलाश चल रही है उक्त फरार आरोपी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा ।
*उक्त कार्यवाही में निरीक्षक- अरुण पाण्डेय, सउनि. रामजी त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक- वीरेन्द्र त्रिपाठी, आरक्षक- पंकज सिंह, महेश पटेल, जितेन्द्र सेंगर, श्यामसुन्दर बैस, राजबहोर प्रजापति की अहम भूमिका रही ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal