बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन/विध्यनगर थाना क्षेत्र में लम्बे समय से दूसरे प्रदेशों से मादक पदार्थ हिरोईन लाकर सिंगरौली जिले के विभिन्न इलाकों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेंचने वाले अंतत: विन्ध्यनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

विन्ध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी थी कि चन्द्रप्रकाश शाह हिरोईन लाकर अपने साथी पंकज सोनी व अमित साकेत को एस डैम चंदावल के पास मुआवजा वाले खाली पड़े मकान में देने वाले थे जिस पर शादी वर्दी में पुलिस द्वारा टीम बनाकर झाड़ियों का सहारा लेकर घेराबंदी कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 8.10 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 02 लाख है और उपयोग में लायी गयी एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जप्त की गयी जिससे उक्त लोग हीरोइन लेने गये थे ।
वही मुख्य तस्कर राकेश शाह हीरोइन बाहर से लाकर देता था और पंकज सोनी व अमित साकेत छोटी-छोटी पुडिया बनाकर बेचते थे उक्त 8.10 ग्राम हीरोइन में करीब एक हजार से अधिक छोटी पुड़िया बनायी जाती थी जिसे ग्राहक के अनुसार दाम लगा कर बेचते थे और पकड़ा गया आरोपी अमित शाह के ऊपर चोरी मारपीट के 29 अपराध विभिन्न थानों में मामला दर्ज है और तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अप.क्र. 350/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया ।
वही बताया गया कि 15 दिन पूर्व में थाना विध्यनगर में एक महिला सहित दो लोगों के ऊपर अपराध दर्ज हुआ था जिनसे 5 ग्राम हीरोइन जप्त की गई थी और नौजवान पीढ़ी को इस घातक नशे से दूर करने व बचाने हेतु सिंगरौली पुलिस लगातार कार्यवाही करती रहेगी ।
*उक्त कार्यवाही में एसआई- राममिलन तिवारी, प्रआर. अरविंद चतुर्वेदी, संतोष सिंह, पंकज सिंह, आरक्षक- संजय सिंह परिहार, अभिमन्यु उपाध्याय, अमजद खान, आनंद पटेल, किशन शाक्य की अहम भूमिका रही ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal