बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन बाल कल्याण समिति सिंगरौली टीम के द्वारा राबर्ट्सगंज बाल कल्याण समिति की मदद से एक 13 वर्षीय गुमा हुआ बालक अपने घर पहुंचा अपने घरवालों से मिलते ही खुशी का ठिकाना नहीं रहा वही खुशी के मारे आंख में आंसू आ गये बताया जा रहा है कि जो लगभग 3 महीने से गायब बालक को बाल कल्याण समिति टीम सिंगरौली ने परिजनों को सौंपा ।

वही बताया जा रहा है कि बाल कल्याण समिति सिंगरौली के अथक प्रयासों से घर से बिछड़ा बालक उम्र लगभग 13 वर्ष दिनांक 27/05/2019 को घर से घूमने हेतु निकला था और बस पकड़कर बरगवां रेलवे स्टेशन गया और ट्रेन में बैठकर बालक रावटसगंज रेलवे स्टेशन पहुंच गया वही रेलवे पुलिस को मिलने पर बालक को यहाँ के बाल कल्याण समिति रावटसगंज के संरक्षण में दे दिया गया और बाल कल्याण समिति राबर्ट्सगंज के बाल कल्याण समिति व होम काउंसलर द्वारा बालक के परिजनों के संबंध में पूछा गया तो बालक अपने पिता का नाम अर्जुन वैश्य ग्राम पोस्ट- पंजरेह बताया गया बालक के द्वारा ऐसी जानकारी दिये जाने पर बाल कल्याण समिति सोनभद्र द्वारा बाल कल्याण समिति सिंगरौली से संपर्क कर वेरीफिकेशन चाहा गया और बताये अनुसार होम वेरीफिकेशन पाये जाने पर अर्जुन वैश्य नामक ग्राम- पंजरेह थाना- मोरवा में कोई व्यक्ति नही मिला फिर बाल कल्याण टीम की सदस्य- श्रीमती मंजू सिंह ने बाल कल्याण सोनभद्र के चेयर पर्सन व होम की अधिक्षीका से फोन से संपर्क कर बालक से उसके होम वेरीफिकेशन के संबंध में बातचीत की गयीं उस दरम्यान उसका वास्तविक पता सदस्य श्रीमती मंजू सिंह ने खोज निकाला पता चलने पर बालक के परिजनों को पता दिया गया और सीडब्ल्यू सी सोनभद्र को भी जानकारी दी गयी और अंततः आज दिनांक 17/08/2019 को बाल कल्याण समिति सोनभद्र व बाल गृह की टीम बालक को बाल कल्याण सिंगरौली ले आये और जिला कार्यक्रम अधिकारी- प्रवेश मिश्रा का उक्त बालक के परिवार वापसी में सराहनीय योगदान रहा जो कि सोनभद्र व सिंगरौली दोनों जिले के समितियो से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखे थे और कार्यवाही पूर्ण कर बालक को उसके माता-पिता को गांव के सभ्रांत नागरिकों की उपस्थित में समिति अध्यक्ष – सुरेशमणि तिवारी, सदस्य – श्रीमती मंजू सिंह, सदस्य- द्वारिका प्रसाद तिवारी ने उसके परिजनों को सुपुर्द किया जिसमें सब ने सुखद अनुभव प्राप्त किया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal