बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त शिवेन्द्र सिंह के दिशा – निर्देशानुसार छात्र -छात्राओ को स्वच्छता के प्रति सजग करने और स्वच्छता की जागरूकता कार्यशैली और व्यवहार परिवर्तन के उद्देश्य से म्युनिसिपल कारपोरेशन कमिश्नर इन्टर्नशिप प्रोग्राम (एमसीसीआई पी) की शुरुआत की है जिसमे जिले के अग्रणी कॉलेज सहित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ शक्तिनगर के छात्र नगर निगम के साथ मिलकर स्वच्छता और व्यवहार परिवर्तन के बारे में गुर सिखेगे व सिखायेंगे ।
वही आईईसी टीम के हेड आशीष शुक्ला ने बताया कि आयुक्त महोदय के दिशा – निर्देश अनुसार नागरिको के व्यवहार परिवर्तन की मंशा यह है कि इन्टर्नशिप शु

रू की गयी है जिसमे नई पीढ़ी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने का कार्य किया जायेगा और उनके लिये यह प्रशिक्षण भविष्य के लिये बेहतर विकल्पों को लेके आयेगा और इस कड़ी के लिये कालेजो में संपर्क किया गया और बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के छात्रों को शामिल किया जाना जो वार्डो में जाकर व्यवहार परिवर्तन के लिये कार्य कर रहे हैं ।
*प्रशिक्षु और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*
नगर पालिक निगम सिंगरौली सभागार में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इन्टर्नशिप प्रोग्राम में प्रशिक्षण ले रहे छात्रों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में सिंगरौली महापौर प्रेमवती खैरवार, निगमायुक्त- शिवेंद्र सिंह और उपायुक्त – आरपी बैस ने सभी प्रशिक्षु और कर्मचारी को सम्मानित किया ।
वही उत्कृष्ट कार्यशैली के लिये स्वच्छता निरीक्षक – जितेंद्र सिंह, सन्तोष तिवारी एवं सफाई कर्मचारियों में दिनेश, लखन, लक्ष्मण और आईईसी टीम से आशीष शुक्ला, रानी सोनी, अमरेश पांडेय, मीनाक्षी गुप्ता, जयप्रकाश, राहुल नापित, जितेंद्र शाह, राजीव तिवारी एवं इन्टर्नशिप के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रो में आशा, मोनिका, बृजेश, संतोष, सरिता, पूजा,फ़िज़ा,सुमन, शुभाश्री,अमलेश, मिताली, नीतू ,कविता, प्रांजलि, डिग्री कॉलेज – कल्पना, शिवकुमारी, तारा, आरती, संजय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में महापौर ने उद्बोधन में कहा कि ये छात्र ही भविष्य के निर्माता है और इनको प्रशिक्षित करना निगम की अच्छी पहल है वही निगमायुक्त ने कहा कि इन छात्रों की ऊर्जा ने हमे प्रभावित किया है और हम इनसे बेहतर भविष्य की कामना करते है।।
*चयन के लिए छात्रों का वैकल्पिक प्रश्नों के माध्यम से परीक्षा के उपरांत जाकर इन्टरव्यू लिया गया और काशी विद्यापीठ शक्तिनगर से 15, डिग्री कॉलेज से 07 और त्रिपाठी आईटीआई से 08 छात्रों को चयनित किया गया और नगर पालिक निगम द्वारा इन छात्र-छात्राओ को प्रशिक्षण देकर प्रायोगिक तौर पर निपुण बनाने का कार्य करेगी ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal