बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) आप को बता दे कि बरगवां बैढन मार्ग पर हरैईया के पास सुनसान जगह पर आज दिनांक 17/08/19 को दोपहर 12:15 लगभग पत्रकार नीरज गुप्ता बारूद बनी कलम जिला ब्यूरों नीरज गुप्ता को 4 अज्ञात दबंगों द्वारा जबरदस्ती रोकवा कर गाड़ी से खींचकर बिना कुछ कहे ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरियादिया द्वारा बताया गया कि उक्त हमलावर लोगों को न तो जनता हैं और न ही पहचानता हैं हमलावर को पहली बार देखा हैं वही नीरज गुप्ता द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार जिले भर में ताबड़तोड़ खबरों के माध्यम से खुलासे किये गये है उसी में से किसी ने हमला करवाया है।।

मामले की शिकायत नवानगर थाना में दर्ज करा दी गयी है जहाँ पर थाना प्रभारी द्वारा मामले को गंभीरता लेते हुए 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला (FIR) क्रमांक 0194 में धारा 341, 294, 323, 506, 34-IPC मामला दर्ज कर नवानगर पुलिस जाँच में जुट गयी है । पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द अज्ञात हमलावरों को बेनकाब कर दिया जायेगा ।
*वही भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी राज्य परिषद काम. संजय नामदेव ने उक्त घटना की निंदा की है और उन्होंने ने कहा कि जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी हो ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal