Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मुरार में आनंद मिष्ठान भंडार-मकड़ी के जालों और गंदगी के बीच सड़ांध मारती मिठाई सामान फिंकवाया

ग्वालियर
जब कपड़ा हटाकर देखा तो छैने के रसगुल्लों में फफूंद लगी मिली और कीड़े भी। यह हाल था मुरार में आनंद मिष्ठान भंडार का। जिला प्रशासन और फूड विभाग की टीम इस दुकान पर सैंपलिंग के लिए पहुंची तो मिठाई कारखाने के हालात देखकर अधिकारी चौंक गए। क्षेत्र में मिठाई व नमकीन के लिए भीड़ लगने वाली इस दुकान पर बहुत गंदगी के बीच मिठाई बनाकर स्टॉक में रखी जा रही थी। हद तो तब हो गई, तब छैने के रसगुल्ले फफूंद और कीड़े लगे मिले। साथ ही मैदा और दूसरे कच्चे राशन सामान में भी गंदगी मिली।
अपर तहसीलदार नरेश गुप्ता ने रसगुल्ले और दूसरा सामान फिंकवाया। फूड विभाग ने दुकान संचालक आनंद सचदेवा के खिलाफ प्रकरण बनाया और गंदगी पर जुर्माने के लिए नगर निगम को सूचना दी गई।
कलेक्टर ने फूड ऑफिसरों को नोटिस देकर पूछा- बिकता रहा मिलावटी सामान, क्यों नहीं की कार्रवाई?: कलेक्टर अनुराग चौधरी ने फूड ऑफिसर गोविंद नारायण सरगैंया, निरूपमा शर्मा, लखनलाल कोरी, सतीश शर्मा, सतीश धाकड़, लोकेंद्र सिंह,रवि कुमार शिवहरे को नोटिस देकर कहा है कि आप लोग ग्वालियर में पदस्थ हैं। समय-समय पर आपके द्वारा सैंपलिंग व जांच की कार्रवाई नहीं की गई। जिस कारण जिले में दुकानों पर मिलावटी फूड प्रोडक्ट बिकते रहे। यदि, आप लोगों ने दायित्वों का सही ढंग से निर्वाह किया होता तो ऐसा नहीं हो पाता। इसलिए 7 दिन में जवाब प्रस्तुत कर अपना जवाब दें, अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...